Current Affairs 2023 (Daily, Monthly Current Affairs PDF) PDF Download in hindi

Important GK Questions Important for All Rajasthan Government Exam's

Current Affairs 2023 (Daily, Monthly Current Affairs PDF) PDF Download in hindi

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक में शामिल खेल : 06 

1. हॉकी 2.कबड्डी 3.खो-खो 4.शूटिंग बॉल 5.टेनिस बॉल क्रिकेट 6.वॉलीबॉल 

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक में शामिल खेल : 07

1.कबड्डी          2.वॉलीबॉल   3.टेनिस बॉल क्रिकेट  4.खो–खो  5. फुटबॉल         6.बास्केटबॉल  7. एथलेटिक्स

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✮ कोटा में " स्ट्रेस फ्री पार्क "  

➥कोटा में स्ट्रेस फ्री पार्क बनकर लगभग तैयार हो चुका है। नए साल जनवरी में इसे पब्लिक के लिए खोल दिया जाएगा। कोटा के सिटी पार्क को इस थीम पर डिजाइन किया गया है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स यहां आकर तनाव मुक्त हो सकें

 ➥यहां सबसे बड़ी पक्षीशाला व मैसूर से बड़ा ग्लास हाउस भी बनाया गया है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗ 

✮हाउसिंग श्रेणी में राजस्थान को स्कोच गोल्ड अवार्ड–2022 से नवाजा गया।

✮राजस्थान सरकार द्वारा जनवरी 2023 में राज्य में पहली बार एंब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी (भ्रूण स्थानांतरण तकनीक) शुरू की जाएगी  ➨पाली जिले में 

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗ 

☞राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह मेघवाल

➥निवासी- बीकानेर (राजस्थान)

➥थाइलैंड में आयोजित 39वीं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल (GOLD)🥇जीता।

➥तीन बार 2018, 2019 और 2020 में मिस राजस्थान भी रही।


☞वीर बाल दिवस : 26 दिसंबर

 ☞ नेपाल के नए प्रधानमंत्री ➨पुष्प कमल दहल प्रचंड


☞ 41वीं नेशनल सीनियर शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का आयोजन SMS स्टेडियम, जयपुर

  ➥25–27 दिसंबर,2022

  ➥देशभर से 700 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

☞ जैसलमेर में हेलीकॉप्टर जॉयराइड सेवा शुरू ➨सम ढाणी, जैसेलमेर से राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) द्वारा एवन कंपनी के साथ मिलकर शुरु किया है।

उद्देश्य : राज. में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई मार्ग से पर्यटन सर्किट बनाने की योजना

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗ 

1. ☞ कुचामनी ख्याल  

➥ नागौर क्षेत्र की लोकप्रिय ख्याल 

➥जनक : लच्छी राम 

➥इस ख्याल का अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार उगमराज है।

➥यह हास्य प्रधान ख्याल है।

2. ☞ शेखावटी ख्याल

➥जनक : नानू राम 

3.☞ चिडावा ख्याल

➥जनक नानूराम का शिष्य दुलिया राणा है।

4. ☞हेला ख्याल

➥मूल स्थान लालसोट (दौसा) है।

➥सवाई माधोपुर में भी लोकप्रिय है।

➥जनक : शायर हेला 

5.☞ तुर्रा कलंगी ख्याल

➥घोसुण्डी (निम्बाहेडा- चित्तौडगढ) की प्रसिद्ध है।

➥यह हिन्दू-मुस्लिम एकता की परिचायक है।

➥तुर्रा (शिव का पात्र) की भूमिका हिन्दू कलाकार द्वारा

➥कलंगी(पार्वती का पात्र)की भूमिका मुस्लिम कलाकार 

➥इस ख्याल में तुर्रा का जनक - तुकनगीर व कलंगी का जनक शाहअली है।

6. ☞ अली बख्शी ख्याल:- अलवर

➥जनक : अली बख्श 

➥अली बख्श को "अलवर का रसखान" कहते है।

7. ढप्पाली ख्याल

➥अलवर क्षेत्र में लोकप्रिय है।

8. किशनगढ़ी ख्याल

➥अजमेर व जयपुर के आस-पास के क्षेत्र में 

➥जनक : बंशीधर शर्मा 

9. बीकानेरी ख्याल

 ➥जनक - मोती लाल 

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

☞ 27 दिसंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राजस्थान सरकार द्वारा डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन एवं लाभार्थियों तक पहुँचाने के लिये इफेक्टिव गवर्नमेंट कम्यूनिकेशन अवार्ड प्रदान किया

➥राजकीय योजनाओं की सूचना आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा शुरू किए गए सूचना ई-बुलेटिन, सुजस वीडियो बुलेटिन तथा सुजस आवाज़ (पॉडकास्ट) जैसे नवाचारों के लिए

 ︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राजस्थान के प्रमुख प्रथम गाँव

 ➥प्रथम ODF+ गांव - जाहोता (जयपुर)

➥1st ODF+ आदर्श गांव –खैरुणा (रामनगर ग्रा.पं., बूंदी )

➥प्रथम सेफ विलेज -  बड़कोचर (ब्यावर)

➥बेहत्तर जल प्रबन्धन - लापोडिया (दूदू,जयपुर )

➥राष्ट्रीय स्तर पर हेल्दी विलेज -जवानपुरा ( जयपुर )

➥प्रथम मिनी फूड पार्क - बांदरा (बाड़मेर)

➥प्रथम मिनी एग्रो पार्क -  चैनपुरा ( निवाई , टोंक)

➥प्रथम सौर पम्प - कापडियावास (जयपुर )

➥प्रथम सौर पैनल - भालोजी ( जयपुर )

➥मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में 100% पंजीकृत होने वाली प्रथम पंचायत - नरसाणा (जालोर)

➥ प्रथम सौर ऊर्जाकृत गांव - नयागांव , जयपुर

 ︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰‘ एंबुलेंस निरीक्षण मोबाइल ऐप ’ लॉन्च किया गया 

   ➨चिकित्सा के क्षेत्र में राजस्थान को मजबूत प्रदान करते हुए सीएम गहलोत ने आज अमर जवान ज्योति से 167 नए एम्बुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

➥साथ ही इनके प्रभावी निरीक्षण (ट्रैकिंग) के लिए ऐप का भी विमोचन किया।


बाड़मेर-जैसलमेर के 486.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में तेल और प्राकृतिक गैस का एक्सप्लोरेशन भारत सरकार के उपक्रम गैल इंडिया द्वारा किया जाएगा।(Gail India)

➥इस समय प्रदेश में लगभग एक लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल व करीब 41 से 44 लाख घनमीटर गैस का उत्पादन हो रहा है।

 ︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗ 

राज्य के प्रमुख अभियान

  1. प्रकाश एक अभियान =नागोर

  2. मिशन सुरक्षित बचपन अभियान = बूंदी

  3. सवस्थ बेटी अभियान = अलवर 

  4. मुंह बंद रखो अभियान = जोधपुर

  5. नन्हें हाथ कलम के साथ  जयपूर 

  6. मेरी पुलिस मेरी दोस्त अभियान = डूंगरपुर

  7. आंचल अभियान = करौली

  8. शक्ति अभियान = बीकानेर 

  9. रोको टोको अभियान = भरतपुर

  10. मिशन सुरक्षा चक्कर अभियान = बाड़मेर

  11. पोषण स्वराज अभियान = बांसवाड़ा

  12. माटी परियोजना = बीकानेर

  13. सजग आंगनवाड़ी अभियान = बीकानेर

  14. भीम अभियान = दोसा

  15. अपनी बेटी अपना मान अभियान के तहत मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम = पाली

  16. अनमोल जीवन = बाड़मेर(आत्महत्या को रोकने हेतु)

  17. एक पौधा सुप्रसिद्ध बेटी के नाम = सिरोही

  18. लाडे सर अभियान = नागौर ( एनीमिया रोग) 

  19. उजास कार्यक्रम = नागौर (विद्युत कनेक्शन)

  20. रास्ता खोल अभियान = नागौर 

  21. आधा गिलास पानी = भीलवाड़ा अस्मिता = बूंदी 

  22. ऑपरेशन सर्द हवा = बीएसएफ

  23. सरहद = राजस्थान पुलिस 

  24. शुद्ध के लिए युद्ध अभियान =मिलावट खोरों के खिलाफ कार्यवाही

  25. बा बापू योजना = जैसलमेर ( वृक्षारोपण)

  26. ऑपरेशन आहट =आरपीएफ (मानव तस्करी) 

  27. चुप्पी तोड़ो सयानी बनो अभियान = नागौर से शुरू

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2022 (स्वर्ण) जिला कलेक्टर कार्यालय श्रीगंगानगर के गंग कैनाल रेगुलेशन कंप्यूटराइजेशन प्रोजेक्ट को प्रदान किया है

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

★ हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) एवं भारतीय अंकेक्षण एवं लेखा विभाग के मध्य MoU (समझौता)

• एमओयू 05 वर्षों के लिए हुआ है।

✰ राजस्थान में बीकानेर के आत्माराम भाटी को 'परनिन्दा समरस कहूं नाही' पुस्तक के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान सरकार ने राजस्थान के 'डेफ ओलम्पिक-2022' में पदक विजेता 

➥अभिनव शर्मा(स्वर्ण पदक विजेता-3करोड़)

➥वैदिक शर्मा(रायफल शूटिंग कांस्य- 1करोड़)

➥गौरवांशी शर्मा(स्वर्ण पदक विजेता- 3करोड़)

✰ 'डॉ.अम्बेडकर उत्सव धाम योजना-2022' राजस्थान के 568 गाँवों(सर्वाधिक गंगानगर जिले के 103 गाँवो को शामिल) को 'समुदायिक भवन' प्रदान किये जाने की घोषणा।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान में जयपुर के के.सी बोकड़िया को मुंबई में 'दादा साहब फाल्के आइकॉन पुरस्कार-2022'(चतुर्थ) से सम्मानित किया गया।

✰ राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच सैन्य अभ्यास 'ऑस्ट्रा हिंद -22' का 28 Nov. से आयोजन

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ उदयपुर में होगी पहली G-20 शेरपा बैठक

➥भारत की जी-20 अध्यक्षता की पहली शेरपा बैठक 4 दिसंबर को उदयपुर में शुरू होगी।(CET 2023)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ केंद्रीय ऊर्जा और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने आज नई दिल्ली में "वर्ष 2030 तक 500 गीगा वॉट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के एकीकरण के लिए पारेषण प्रणाली योजना की शुरुआत की। 

➥इस योजना ने देश में प्रमुख गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित उत्पादन के लिए आगामी केंद्रों की पहचान की है, जिसमें राजस्थान में फतेहगढ़, भादला, बीकानेर, गुजरात में खावड़ा, आंध्र प्रदेश में अनंतपुर, कुरनूल नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, तमिलनाडु और गुजरात में अपतटीय पवन क्षमता नवीकरणीय ऊर्जा शामिल हैं।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

मिशन सुरक्षित बचपन 

➥यह बूंदी जिले के देलूंदा गाँव से प्रारंभ किया गया है। 

➥ इसका मुख्य उद्देश्य बाल अपराध घटनाओं की रोकथाम तथा बाल संरक्षण करना है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT,मद्रास) के शोधकर्ताओं ने एक 'ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर' विकसित किया है जो समुद्री तरंगों से बिजली उत्पन्न कर सकता है।

➥इस 'ओशन वेव एनर्जी कन्वर्टर' को 'सिंधुजा-I' नाम दिया गया है। 

 ︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

आर्थिक विकास दर के मामले में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर ,वित्तीय वर्ष 2021-22

➥पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश है, जहां की विकास दर 11.43 है। 

➥विकास दर के मामले में टॉप 5 राज्यों में आंध्रप्रदेश, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना और दिल्ली है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ केन्‍द्रीय खेल और युवा कार्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया युवा खेल-2022  के LOGO का अनावरण किया।

➥खेलो इंडिया यूथ गेम्स का 5वां संस्करण मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। 

➥31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 ,8 शहरों में आयोजित

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

लव-कुश वाटिका तैयार

अरावली की पहाड़ियों के बीच खोह मनसा माता के जंगल में 10 हैक्टेयर में बनवाई गई है। 90 लाख की स्वीकृति दी गई थी, जिसमें 30 लाख रुपए से लव-कुश वाटिका का निर्माण किया जा चुका है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राजस्थान में कोचिंग निगरानी समिति

➥ राजस्थान सरकार ने प्रदेश में बढ़ते कोचिंग माफिया पर नकेल कसने के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें पुलिस-प्रशासन के साथ अभिभावकों और डॉक्टर को भी शामिल किया जाएगा। वहीं स्टूडेंट्स की शिकायत के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाएगा। जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री स्तर पर की जाएगी।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ चर्चा में: सौम्या गुर्जर

नगर निगम जयपुर (ग्रेटर) के मेयर चुनाव के बीच हाईकोर्ट से मेयर सौम्या गुर्जर के बर्खास्तगी के ऑर्डर रद्द होने के बाद उनके मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या को राहत दी थी। वे तीसरी बार पदभार संभाल सकती हैं।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

देश का पहला डिजिटल म्यूजियम-  राजस्थान

➥विधानसभा में देश का पहला डिजिटल म्यूजियम तैयार हो चुका है। बाल दिवस पर 14 नवंबर को खोला जाएगा 1 माह तक स्कूली बच्चों को यहां फ्री एंट्री दी जाएगी।

➥स्वतंत्रता संग्राम विभिन्न आंदोलन राजस्थान की रियासतों के एकीकरण को यहां बताया गया है। यहाँ पर 1952 से अब तक के सभी 13 मुख्यमंत्रियों व 17 विधानसभा अध्यक्षों की आदमकद मूर्तियां भी है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

विधि सिंघानिया भारतीय संस्कृति, पारम्परिक परिधानों एवं धरोहर संरक्षण हेतु किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल ने किया है सम्मानित कोटा डोरिया और बुनकरों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयासरत हैं सिघानिया

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ चेस इन स्कूल कार्यक्रम

➥राज्य के समस्त स्कूलों में प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को नो बैग डे के दौरान विद्यार्थियों को चेस खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसकी शुरुआत बीकानेर से की गई।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान में 32 जिलों के लिए साइबर थाने स्वीकृत

➥जयपुर में पहले से ही साइबर थाना संचालित किया जा रहा है। इस स्वीकृति के बाद प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित हो जाएंगे।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत जयपुर पीठ में शुभारंभ जयपुर पीठ के न्यायाधिपति: बिरेंद्र सिंह प्रदेश में 480 बैच की स्थापना गत लोक अदालत में प्रकरणों के निस्तारण में राज्य का रहा था देशभर में दूसरा स्थान

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ फिनटेक यूनिवर्सिटी का हो गया हैं शिलान्यास जोधपुर और पाली सहित तकरीबन 10 जिलों में इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित साथ ही राजस्थान स्टार्टअप नीति : 2022 का भी हो गया है विमोचन

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ दिव्यांगजन सशक्तिकरण सर्वश्रेष्ठ जिला अलवर अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस को आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मानित : 03 दिसंबर

जिला कलेक्टर: जितेन्द्र कुमार सोनी विशेष: यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले देश भर में केवल 1 जिले को दिया जाता है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजीविका : Oct 2010

उद्देश्य: ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय सहायता देना

बजट: 2009-10 में घोषित 2010 में बांसवाड़ा से श्रीगणेश

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

iStart आई स्टार्ट नेस्ट इंक्यूबेटर सेंटर जोधपुर और पाली के बाद अब 8 और जिलों में स्थापित (2+8) जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, चूरू, जोधपुर तथा पाली

 उद्देश्य: विद्यार्थियों में उद्यमिता और कौशल के विकास के लिए

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ रिफाइनरी, पचपदरा बाड़मेर विश्व का सबसे बड़ा भाप टरबाइन इटली से आएगा थार नगरी में

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजीविका सम्मेलन  समूह संबल संवाद अलवर ग्रामीण विकास एवम् पंचायतीराज मंत्री: श्री रमेश चंद्र मीणा

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

पन्नाधाय के पैनोरमा निर्माण के लिए 4 करोड रुपए बजट स्वीकृत ➖ पांडोली, चित्तौड़गढ़

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

★ खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना को वूमेन इकोनामिक फोरम (WEF) की ओर से ‘लीडर ऑफ डिकेड’ अवॉर्ड दिया गया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✓ प्रत्येक परीक्षा में पूछे जाने वाले तथ्य

1. मरू विकास कार्यक्रम 1977-78 

2. मेवात क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1986-87 

3. मगरा क्षेत्र विकास कार्यक्रम 2005-06

4. अरावली विकास कार्यक्रम 1974-75 

5. डांग क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1994-95

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

★ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जयपुर में 03 जनवरी, 2023 को बीकानेर सौर विद्युत् परियोजना (केन्द्र के सतलुज जल विद्युत् निगम व पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन) का वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा।

➥ 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत् परियोजना का शिलान्यास

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ मुख्यमंत्री ने किया "इबारत ए महफिल" पुस्तक का विमोचन ➨ CM अशोक गहलोत ने 30 दिसंबर 2022 को 

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ गौरव बेटी अभियान : भरतपुर 

★✰ हाफ गिलास वाटर अभियान :  भीलवाड़ा

✰ मेडी टूरिज्म वेलनेस सेन्टर : खमनौर, राजसमंद

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राजस्थान के प्रमुख भौगोलिक संकेतक (GI Tag ) 

1.बगरू प्रिंट  ( हस्तशिल्प) जयपुर

2. बीकानेर भूजिया (खाद्य वस्तु) बीकानेर

3. ब्लू पाॅटरी ( हस्तशिल्प) जयपुर

4. ब्लू पाॅटरी ( लोगो)  ( हस्तशिल्प) जयपुर

5. कठपुतली  ( हस्तशिल्प) राजस्थान

6. कठपुतली (लोगो) ( हस्तशिल्प) राजस्थान

7. कोटा डोरिया  ( हस्तशिल्प) कोटा

8. कोटा डोरिया (लोगो) ( हस्तशिल्प) कोटा

9. मकराना संगमरमर ( प्राकृतिक वस्तु) मकराना नागौर

10.मोलेला,मिट्टीकार्य(हस्तशिल्प)मोलेला,नाथद्वारा, राजसमंद

11. फुलकारी  ( हस्तशिल्प) राजस्थान, पंजाब , हरियाणा

12. सांगानेरी प्रिंट  ( हस्तशिल्प) जयपुर

13. थेवा कला  ( हस्तशिल्प) प्रतापगढ़

14.पोकरण पाॅटरी  ( हस्तशिल्प) पोकरण जैसलमेर (2018)

16. सोजत मेहंदी (मेहंदी) 2021  सोजत पाली

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

36वें राष्ट्रीय खेल : राजस्थान विशेष

 ➥आयोजन : 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2022

• आयोजन स्थल : गुजरात (6 शहर)

• उद्घाटन - पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा , अहमदाबाद से

• शुभंकर - सावज (एशियाई शेर)

• थीम - “एकता के लिए खेल”

• समापन - उपराष्ट्रपति द्वारा (सूरत में)

➥राष्ट्रीय खेलों का अंतिम संस्करण 2015 में केरल में आयोजित किया गया था। 

➥ 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन गोवा में आगामी वर्ष में किया जाएगा।

➥36 वें राष्ट्रीय खेलों में 31 खेलों की 381 स्पर्धाओं का आयोजन  किया गया है।

➥इस साल योगासन और मल्लखंभा को खेलों की सूची में जोड़ा गया था।

➥इन खेलों में "सर्विसेज स्पोर्ट्स बोर्ड" 121 पदक जीतकर तालिका में प्रथम स्थान पर रहा और महाराष्ट्र ने सर्वाधिक 138 पदक जीते।

➥राजस्थानी दल में 254 खिलाड़ी थे।

▪️राजस्थान से ध्वजवाहक - रजत चौहान

▪️राजस्थान का प्रदर्शन :- 

➥स्वर्ण पदक 🥇- 3  रजत पदक 🥈- 3 

➥राजस्थान ने कुल 30 पदक 🏆 प्राप्त किए 

➥राष्ट्रीय खेलों में 20वाँ स्थान प्राप्त किया 

✰ राज्य से प्रमुख खिलाड़ी :

  1. प्रथम पदक नीतेश पुनिया ➨ हैमर थ्रोअर में रजत पदक 🥈के रूप में जीता।

  2. किरण बालियान (राज.पुलिस ) शॉटपुट में 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक 🥇जीता।

  3. विवान कपूर ने शॉटगन निशानेबाज़ी में स्वर्ण पदक🥇 जीता।

  4. मुकेश चौधरी ने  वुशू प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम ,स्वर्ण पदक 🥇जीता।(CET 2022)

  5. यमनदीप शर्मा ने एथलेटिक्स की डिकेथलॉन स्पर्धा में रजत पदक 🥈जीता। 

  6. करण सिंह ने तलवारबाज़ी में रजत पदक 🥈जीता।

  7. दिव्यांश सिंह पंवार और निशा कंवर ने 10 मीटर राइफल मिक्स शूटिंग में कांस्य पदक 🥉जीता है।

  8. मोनिका ने महिला कुश्ती के 68kgमें कांस्य पदक 🥉जीता

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान के विभिन्न कला संग्रहालयों द्वारा जारी पत्रिकाएँ- 

➥रिहाण - राजस्थान सिंधी अकादमी (जयपुर)

➥जागती जोत - राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी (बीकानेर)

➥मधुमति - राजस्थान साहित्य अकादमी (उदयपुर)

द रिसर्चर- राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग (जयपुर)

➥हिन्दी बुनियाद - राज्य हिन्दी ग्रंथ अकादमी (जयपुर)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राज्य क्रीड़ा परिषद् की कुल अकादमियां: 21 ✅

➥नवीनतम अकादमियां

  1. बालिका बास्केटबॉल अकादमी, जयपुर

  2. बालिका हांकी अकादमी, अजमेर

  3. बालक फुटबॉल अकादमी, जोधपुर

  4. बालिका एथलेटिक्स अकादमी, जयपुर

  5. बालिका वालीबॉल अकादमी, जयपुर 

  6. बालक कबड्डी अकादमी, करौली 

  7. बालक बास्केटबॉल अकादमी, जैसलमेर

  8. बालिका तीरंदाजी अकादमी, जयपुर

  9. बालिका हैण्डबाॅल अकादमी, जयपुर

  10. बालक तीरंदाजी अकादमी, उदयपुर

  11. बालक वालीबॉल अकादमी, झुंझुनूं

  12. बालक एथलेटिक्स अकादमी, श्रीगंगानगर

  13. बालक हांकी अकादमी, जयपुर

  14. बालक बास्केटबॉल अकादमी (सीनियर वर्ग), जयपुर

  15. बालक कुश्ती अकादमी, भरतपुर

  16. बालिका फुटबॉल अकादमी, कोटा

  17. बालक साइक्लिंग अकादमी, बीकानेर

  18. बालक हैण्डबाल अकादमी, जैसलमेर

  19. बालक तीरंदाजी अकादमी, डूंगरपुर

  20. बालक/बालिका कबड्डी अकादमी, चुरू

  21. आवासीय खेल स्कूल, जयपुर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰भारत का भूगोल : एक सामान्य परिचय  ✰✰

✺ भारत उत्तरी गोलार्ध में 8°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7'-97°25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।

✺ सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4'-37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य है ।

✺ भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है।

✺ भारत जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश

✺ भारत का क्षेत्रफल 32लाख 87हजार 263 वर्ग किमी है।

✺ भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है।

✺ भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का लगभग 17.5% है।

✺ भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार - 3,214 km.

✺ भारत का पूर्व से पश्चिम में विस्तार - 2,933 km.

✺ भारत की स्थल सीमा की लम्बाई - 15,200km.

✺ तटीय भाग की लंबाई - 7,516km.

✺ मुख्य भूमि के तटीय भाग की लम्बाई - 6,100km.

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

भारत के 7 पड़ोसी देश के साथ सीमाओं की लम्बाई

  1. बांग्लादेश - 4096.7 किमी. 

➥(असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल) 

  1. चीन - 3488 किमी. 

➥(जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एंव अरूणाचल प्रदेश) 

  1. पाकिस्तान - 3323 किमी.

➥(गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर 

  1. नेपाल  - 1751 किमी. 

➥(उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, व उत्तराखंड 

  1. मयांमार - 1643 किमी.

➥(अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, व मणिपुर) 

  1. भूटान - 699 किमी. 

(सिक्किम, असम, व पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश) 

  1. अफगानिस्तान -106 किमी Pok

➥(जम्मू-कश्मीर, (पाक अधिकृत))

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ Some Important Questions  ✰

➥अंगदान स्मारक--जयपुर

 ➥देहदान स्मारक--उदयपुर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

1. बम नृत्य /बम रसिया ➨

➥ प्रसिद्ध- भरतपुर व अलवर 

➥गीत- बम रसिया

➥नई फसल के आगमन कि खुशी मे किया जाने वाला नृत्य।

2.गींदड नृत्य ➨

▶➥होली के अवसर पर शेखावाटी मे पुरुषो द्वारा किया जाता है।

▶➥वाद्य यंत्र- नगाडा

▶➥इस नृत्य के दौरान कुछ पुरुष स्त्रियों का स्वांग करते हैं।

3.पेजण नृत्य ➨

▶➥प्रसिद्ध - बांसवाड़ा

▶➥वागड क्षेत्र मे दीपावली के अवसर पर किया जाने वाला नृत्य।

4.डांग नृत्य ➨

➥यह होली के अवसर पर स्त्री व पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य है।

➥यह नाथद्वारा (राजसमंद) का प्रसिद्ध है।

5.बिंदौरी नृत्य ➨

▶➥प्रसिद्ध - झालावाड़ 

▶➥यह नृत्य विवाह या होली के अवसर पर किया जाता है।

6.खारी नृत्य ➨

▶➥प्रसिद्ध - अलवर

▶➥खारी नृत्य मेवात क्षेत्र में किया जा ता है।

▶➥यह नृत्य लड़की के विवाह के अवसर पर विदाई के समय दुल्हन की सहेलियों द्वारा किया जाता है।

7.थाली नृत्य➨

▶➥पाबूजी के भक्तों द्वारा किया जाता है |

▶➥रावण हत्था वाघ यंत्र के साथ किया जाता है |

▶चैत्र अमावस्या को कोलूमण्ड (जोधपुर) मे पाबूजी के मेले व पुत्र के जन्मोत्सव पर इस नृत्य का आयोजन होता है।

8.चरी नृत्य ➨

▶➥यह नृत्य गुर्जर जाति कि महिलाओं द्वारा किया जाता है।

▶➥प्रसिद्ध- किशनगढ़ (अजमेर)

▶➥प्रसिद्ध नृत्यांगना- फल्कु बाई

9.मछली नृत्य ➨

▶➥प्रसिद्ध - बाडमेर 

▶➥विश्व का एकमात्र ऐसा नृत्य जो हर्ष के साथ शुरू होकर अत्यंत दुःख के साथ समाप्त होता है।

10.नाहर नृत्य ➨

▶➥यह मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) का प्रसिद्ध नृत्य है। 

▶➥इसकी शुरुआत शाहजंहा के काल मे हुई। 

▶➥इसे एक सिंह वाले शेरो का नृत्य भी कहा जाता है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ बादशाह विशेष ✰

✺बादशाह मेला - ब्यावर (अजमेर)

✺बादशाह होली - नाथद्वारा (राजसमंद)

✺ बादशाह दुर्ग- बयाना दुर्ग (भरतपुर )

✺ बादशाह भवन - अकबर का क़िला

✺ बादशाह सवारी-कोटा

✺ बादशाही हवेली- अजमेर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ गणगौर त्योहार ➨

➥ चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक, 18 दिनों तक चलने वाला त्योहार है |

▶गण (शिव) तथा गौर(पार्वती) की पूजा होती है |

▶सर्वाधिक गीतों वाला त्योहार है |

▶गणगौर सवारी जयपुर की प्रसिद्ध है |

▶कर्नल जेम्स टोड ने उदयपुर में गणगौर की सवारी का वर्णन किया है |

▶गुलाबी गणगौर( चैत्र शुक्ल पंचमी) - नाथद्वारा

▶घींगा गवर - उदयपुर की प्रसिद्ध है |

▶बिना ईसर की गणगौर - जैसलमेर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान   के   प्रमुख   साके ~~

1. रणथंभौर का साका

यह सन् 1301 में अलाउद्दीन खिलजी के ऐतिहासिक आक्रमण के समय हुआ था। इसमें हम्मीर देव चौहान विश्वासघात के परिणामस्वरूप वीरगति को प्राप्त हुआ तथा उसकी पत्नी रंगादेवी ने जौहर किया था। इसे राजस्थान के गौरवशाली इतिहास का प्रथम साका माना जाता है।


2. चित्तौड़गढ़ के साके

चित्तौड़ में सर्वाधिक तीन साकेहुए हैं।

◆प्रथम साका- यह सन् 1303 में राणा रतन सिंह के शासनकाल में अलाउद्दीन खिलजी के चित्तौड़ पर आक्रमण के समय , इसमें रानी पद्मनी सहित स्त्रियों ने जौहर किया था।

◆द्वितीय साका- यह 1535 ईस्वी में राणा विक्रमादित्य के शासनकाल में गुजरात के सुल्तान बहादुरशाह के आक्रमण के समय हुआ था। इसमेंरानी कर्मवती के नेतृत्व में स्त्रियों ने जौहर किया था।

◆तृतीय साका- यह 1568 में राणा उदयसिंह के शासनकाल में अकबर के आक्रमण के समय हुआ था जिसमें जयमल और पत्ता के नेतृत्व में चित्तौड़ की सेना ने मुगल सेना का जमकर मुकाबला किया और स्त्रियों ने जौहर किया था।


3. जालौर का साका

कान्हड़देव के शासनकाल में 1311 – 12 में अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय हुआ था।


4. गागरोण के किले के साके

◆प्रथम साका- 1423 ईस्वी में अचलदास खींची के शासन काल में माण्डू के सुल्तान होशंगशाह के आक्रमण के समय हुआ था।

◆द्वितीय साका- यह सन् 1444 में माण्डू के सुल्तान महमूद खिलजी के आक्रमण के समय हुआ था।


5. जैसलमेर के ढाई साके

जैसलमेर में कुल ढाई साके होना माना जाता है। इसके तीसरे साके में वीरों ने केसरिया तो किया था किन्तु जौहर नहीं हुआ इस कारण इसको अर्ध साका कहा जाता है।

◆प्रथम साका-अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय

◆द्वितीय साका- फिरोजशाह तुगलक के आक्रमण के समय

◆तृतीय साका (अर्ध साका)- यह लूणकरण के शासन काल में कंधार के शासक अमीर अली के आक्रमण के समय 

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ किसान आंदोलन और संबंधित व्यक्ति✺➨

1. बिजोलिया किसान आंदोलन - साधु सीतारामदास, प्रेमचंद भील, फतह करण चारण, ब्रह्मदेव, विजय सिंह पथिक, माणिक्य लाल वर्मा, जमनालाल बजाज 

2. बेंगू किसान आंदोलन -रूपा जी और कृपा जी धाकड़, विजय सिंह पथिक व रामनारायण चौधरी 

3. बूंदी किसान आंदोलन - पंडित नैनू राम शर्मा, रामनारायण चौधरी, हरि भाई किंकर, भंवरलाल सुनार, नारायण सिंह, नानक जी भील, देव लाल गुर्जर

4. सीकर किसान आंदोलन -हरलाल सिंह, नेतराम सिंह, पृथ्वी सिंह गोठड़ा

5. भरतपुर किसान आंदोलन - भौजी लंबरदार

6. मेव किसान आंदोलन - मोहम्मद हादि, चौधरी यासीन खान

7. उदरासर किसान आंदोलन - जीवन चौधरी

8. दुधवाखारा किसान आंदोलन - हनुमान सिंह

9. करौली किसान आंदोलन - कुंवर मदन सिंह (1927)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान की प्रमुख योजना पर खर्च ✰ 

  1. इंदिरा गांधी रसोई योजना - 250 करोड़

  2. राजीव गांधी ग्रामीण खेल ओलंपिक - 40 करोड़

  3. 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी - 25 करोड़

  4. इन्दिरागांधी शहरीरोजगार गारंटीयोजना-800 करोड़

  5. बाल गोपाल योजना-  476 करोड़ 

  6. इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना 210 करोड़ 

  7. राजीव गांधी Fintech इंस्टीट्यूट 672 करोड़ 

  8. आई एम शक्ति उड़ान- 600 करोड़ 

  9. SC/ST कोष- 500 करोड़

  10. EWS कोष- 100 करोड़ 

  11. पर्यटन कोष- 1000 करोड़

  12. 10 जिलों के 11 स्टेडियम- 16.50 करोड़

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ 1857 की क्रांति के समय राजपूतानों के शासक ✰

1.धोलपूर     ➩    महाराजा भगवन्त सिंह

2.भरतपुर    ➩    महाराजा जसवंतसिंह

3.जोधपुर     ➩    महाराजा तख्त सिंह

4.उदयपुर(मेवाड़) ➩महाराणा स्वरूप सिंह

5.बीकानेर    ➩     महाराजा सरदार सिंह

6.करौली      ➩     महाराजा मदनपाल

7.टोंक         ➩      नवाब वजीरूदौला

8.बूंदी         ➩       महाराव रामसिंह

9.जयपुर     ➩      सवाई रामसिंह द्वितीय

10.अलवर   ➩     महाराजा विनय सिंह

11.प्रतापगढ़  ➩   महारावल दलपत सिंह

12.बांसवाडा़   ➩ महारावल लक्ष्मण सिंह

13.डूंगरपुर      ➩   महारावल उदय सिंह

14.झालावाड़   ➩  राजराणा पृथ्वी सिंह

15.जैसलमेर  ➩ महारावल रणजीत सिंह

16.कोटा      ➩    महाराव राम सिंह-Ⅱ

17.सिरोही   ➩     महारावल ‌शिव सिंह

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र- ✰

➥ स्थापना-20 सितम्बर, 1995 

 ➥स्थान- जोड़बीड़ (बीकानेर) 

➥5 जुलाई, 1984 में इसकी स्थापना एक ऊँट निदेशालय के रूप में की गई थी।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ काजरी (CAZARI)✰

➥- केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान

➥- स्थापना - 1959 (जोधपुर)

➥ - आस्ट्रेलिया व यूनेस्को के सहयोग से स्थापित,यह संस्था शुष्क व अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में वनों का विकास, शोध व अध्ययन का कार्य करती है।

 ➥उपकेन्द्र - 5 - बीकानेर, जैसलमेर, पाली, भुज (गुजरात) एवं लद्दाख ।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰उपसौर(Perihelion) - ✰✰

            - जब पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट हो।  

            - 3 जनवरी

✰✰अपसौर (Aphelion) -✰✰

            - जब पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर हो।

            - 4 जुलाई

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰लोक देवता व संबंधित स्थल✰

  • गोगाजी - ददरेवा चुरु, गोगामेड़ी हनुमानगढ़ 

  • पाबूजी - कोलू गांव, फलोदी, जोधपुर 

  • तेजाजी - खरनाल, नागौर 

  • माँगलिया मेहा जी - बापिणी जोधपुर 

  • हड़बूजी - भुंडेल नागौर 

  • रामदेव जी - उडु काश्मीर,बाड़मेर 

  • देवनारायण जी - आसींद, भीलवाड़ा 

  • देव बाबा - नगला जहाज, भरतपुर 

  • तल्लीनाथ जी - पाँचोटा, जालौर 

  • मल्लीनाथ जी - तिलवाड़ा बाड़मेर

  • डूंगर जी और जवाहर जी - सीकर 

  • झुंझार जी - इमलोहा, सीकर 

  • हरिराम बाबा - झोरड़ा गांव, नागौर 

  • वीर फत्ता जी - सान्थू गांव, जालौर 

  • पनराज जी - जैसलमेर 

  • कल्ला जी - मेड़ता नागौर 

  • बिग्गाजी - रीडी बीकानेर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ राजस्थान के प्रमुख खनिज ✰✰

  • बैराइट्स ➨अजमेर,भरतपुर,अलवर,सीकर, बीकानेर

  • सीसा ➨  उदयपुर

  • लौह अयस्क ➨  जयपुर

  • मैगनीज ➨बाँसवाड़ा,सवाई माधोपुर,अजमेर,उदयपुर

  • पन्ना ➨  उदयपुर, अजमेर

  • जस्ता➨  उदयपुर

  • डोलोमाईट ➨  जयपुर, अलवर,अजमेर

  • हीरा ➨  चित्तौडगढ

  • क्वार्टज़ ➨  अजमेर

  • ग्रेनाईट ➨  जालौर

  • चीनी मिटटी ➨ सीकर,जालौर,अलवर,S.M.

  • चूना पत्थर ➨ जोधपुर,कोटा,उदयपुर,जयपुर,S.M.

  • जिप्सम ➨  बीकानेर , नागौर , जैसलमेर

  • चांदी ➨  उदयपुर

  • संगमरमर ➨  नागौर, अलवर, सीकर, अजमेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, जैसलम, जैसलमेर

  • तांबा ➨  अलवर, उदयपुर

  • लिग्नाइट ➨  बीकानेर , जोधपुर

  • युरेनियम ➨  बांसवाडा, डूंगरपुर

  • अभ्रक ➨  भीलवाड़ा, उदयपुर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ Rajasthan Current Affairs:

10000 MW का मेगा अक्षय ऊर्जा पार्क –  रा.अक्षय ऊर्जा निगम & टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन मिलकर विकसित करेंगे

पूगल, बीकानेर में लगेगा नया सोलर पार्क 

➥राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम व Coal india के MOU

➥ कुल क्षमता 2000 MW होगी

➥इसमें से Coal India Ltd. के साथ 1190mw सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए समझौता

 ✰ 1000MW (1GW) सोलर पावर प्रोजेक्ट  —  बाघा गांव, जैसलमेर  | मैसर्स अदानी ग्रुप

✰ 390MW की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू  — जैसलमेर में |  अदानी एनर्जी द्वारा

✰ 10000MW अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क  — राजस्थान सरकार व NTPC के बीच MOU  | कुल निवेश : ₹50000 करोड़

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰हाई स्पीड ट्रेन के लिए डेडीकेटेड टेस्ट ट्रैक (45km) नावां, नागौर

✰मांडल, भीलवाड़ा में 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण 

(बिजली के तारों की अंडरग्राउंड लाइनें बिछाने वाली 1st ग्राम पंचायत)

✰1st बर्ड पार्क / पक्षी उद्यान — गुलाबबाग, उदयपुर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰HPCL द्वारा सांचौर,जालौर में बायोगैस परियोजना की शुरुआत

✰RIFF 2022 का आयोजन (8th)   — मेहरानगढ़, जोधपुर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022

 राजस्थानी भाषा — आशीष पुरोहित (कविता– ‘अैनांण’)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ प्रमुख रियासतों के राजाओं की उपाधियां ✰✰

✰✰ मेवाड़ के शासक ✰✰

▪️बप्पा रावल ➙ हिंदू सूरज, राजगुरु,  चक्कवे

▪️राणा हमीर ➙ मेवाड़ का उद्घारक, विषम घाटी पंचानन

▪️राणा कुंभा ➙ हिंदू सुरताण, अभिनव भरताचार्य, राणा रासो (साहित्यकारों का आश्रय दाता), हाल गुरु (पहाड़ी किलों को जीतने वाला), दान गुरु, छाप गुरु, छापामार युद्ध प्रणाली

▪️राणा सांगा ➙ हिंदू पथ, सैनिकों का भग्नावशेष

▪️राजसिंह ➙ विजय कटकातू (सेनाओ को जीतने वाला), हाइड्रोलिक रूलर


✰✰ मारवाड़ के शासक ✰✰

▪️मालदेव ➙ हिंदू बादशाह, हसमत वाला राजा (वैभव वाला राजा)

▪️चंद्रसेन ➙ मारवाड़ का प्रताप, प्रताप का अग्रगामी, मारवाड़ का भूला बिसरा राजा

▪️गजसिंह ➙ दल थंबन की उपाधि (जहांगीर) द्वारा

▪️अमर सिंह राठौड़ ➙ कटार का धणी

▪️दुर्गादास राठौड़ ➙ राठौड़ों का यूलीसेज (जेम्स टॉड), राजपूताने का गैरीबाल्डी, मारवाड़ का अणबिंदिओ मोती


✰✰ बीकानेर के शासक  ✰✰

▪️राव लूणकरण ➙ बिट्टू सुजा ने लूणकरण को कलयुग का कर्ण कहां है

▪️कर्ण सिंह ➙ जांगल धर का बादशाह

▪️रायसिंह ➙ मुंशी देवी प्रसाद ने राजपूताने का कर्ण कहा


✰✰ चौहान वंश के शासक ✰✰

▪️विग्रहराज चतुर्थ ➙ बीसलदेव, कवि बंन्धु

▪️पृथ्वीराज चौहान तृतीय ➙ राय पिथौरा दल पुंगल

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान की प्रमुख महिला व्यक्तित्व 

1.✰✰ लक्ष्मी कुमारी चुण्डावत ✰✰

➥ इन्हे रानी जी नाम से भी जाना जाता है । इनका जन्म 1916 में मेवाड़ के देवगढ़ ठिकाने में हुआ। इनका विवाह रावतसर के तेजसिंह के साथ हुआ। इनका कला, साहित्य व संस्कृति में विशेष योगदान रहा है । 

➥इन्होने अपने जीवनकाल में 35 पुस्तकों का प्रणयन (विमोचन) किया जिनमें प्रमुख पाबूजी री वातां, हुँकार दो सा, टाबरां री वातां, लव स्टोरी ऑफ राजस्थान, अमलोक वातां, मूमल, के रे चकवा बात आदि प्रमुख है । 

➥ इनका राजनैतिक क्षेत्र में 11 वर्ष तक राज्य विधान सभा सदस्य तथा 1972 से 1978 तक राज्य सभा सदस्य के रूप में बनी रही । 

नोट :- लक्ष्मी कुमारी चुण्डावत ने 1978 में न्यूयॉर्क में आयोजित निःशस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।


2. ✰✰नारायणी देवी वर्मा✰✰

➥इनका जन्म 1902 में मध्यप्रदेश में हुआ। इनका विवाह माणिक्य लाल वर्मा के साथ हुआ । माणिक्य लाल वर्मा बिजौलिया ठिकाने में नौकरी करते थे । 

➥ सन् 1934 में खाण्डलाई आश्रम डूंगरपुर में स्थापित |

➥ सन् 1939 में इन्होने मेवाड़ प्रजामण्डल में सक्रिय रूप से भाग लिया । इनको गिरफ्तार कर लिया गया । इन्होने 6 माह से अधिक अपनी पुत्री स्नेहलता वर्मा के साथ जेल में बिताये ।

➥सन् 1943 में इन्होने भीलवाड़ा में एक महिला आश्रम स्थापित किया । 12 मार्च 1947 को इनका निधन हो गया ।


3. ✰✰ रत्ना शास्त्री ✰✰

➥ जन्म 1912 में मध्यप्रदेश में हुआ। इनका विवाह हीरा लाल शास्त्री के साथ |इनकी प्रारम्भिक शिक्षा – रतलाम में हुई ।

➥इन्होने जयपुर प्रजामण्डल में सक्रिय भूमिका अदा की ।

नोट :- इन्होने बिहार के प्रसिद्ध क्रान्तिकारी जगलाल चौधरी को शरण प्रदान की थी ।

➥स्वतन्त्रता के उपरान्त इन्हे पद्मश्री, पदम् विभूषण तथा जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

➥इन्होने अपनी पुत्री शान्ता बाई की मृत्यु पर शान्ता बाई जीवन कुटीर नामक संस्था की स्थापना की इसे वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ (टोंक) के नाम से जाना जाता है ।


4.✰✰  झलकारी बाई ✰✰

➥ राजस्थान का कोली समाज की बालिका ने सन् 1857 की क्रान्ति के समय रानी लक्ष्मी बाई के स्थान पर उसका वेश धारण करके युद्ध किया ।


5. ✰✰ हाड़ी रानी जसवन्त दे ✰✰

➥जोधपुर शासक जसवन्त सिंह की पत्नी हाड़ी रानी जसवन्त दे ने जब राजा जसवन्त सिंह धरमत के युद्ध में घायल होकर लौटे तो उनकी पत्नी जसवन्त दे ने दुर्ग के दरवाजे नही खोले । जसवन्त सिंह द्वारा यह कहने पर कि हम विजयी होकर लोटे है इसी के उपरान्त रानी ने दरवाजे खोले तथा जसवन्त दे ने जसवन्त सिंह को चांदी के बर्तनों के स्थान पर लकड़ी के बर्तनों में भोजन कराया। 

➥जसवन्त दे का कथन है कि “राजपूत युद्ध में या तो विजयी होकर लौटते है, या मरकर” ।


6.✰✰ धीर बाई ✰✰

➥जैसलमेर के भाटी राजवंश की पुत्री धीर बाई जिसे इतिहास में भटीयाणी रानी के नाम से जाना जाता है के विवाह मेवाड़ के शासक उदय सिंह के साथ हुआ था । उदय सिंह ने अपनी इसी रानी के प्रभाव में आकर महाराणा प्रताप के स्थान पर जगमाल को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया ।


7. ✰✰ हाड़ी रानी ✰✰

➥इसका मूल नाम सलह कंवर था । इनका जन्म बूंदी के जागीरदार संग्रामसिंह के घर में हुआ तथा इनका विवाह सलुम्बर के ठाकुर रतन सिंह चुण्डावत से हुआ । रतन सिंह मेवाड के तत्कालीन शासक राजसिंह की सेना में थे, जब औरंगजेब की सेना द्वारा मेवाड़ पर आक्रमण का खतरा मंडरा रहा था ऐसे समय में राजसिंह ने रतन सिंह को बुलावा भेजा ।

➥हाड़ी रानी ने युद्ध भूमि में जाते रतन सिंह चुण्डावत द्वारा निशानी मांगे जाने पर अपना शीश काटकर दे दिया था ।

नोट :- मेघराज मुकूल ने हाड़ीरानी पर “सेनाणी” नामक कविता लिखी है । जिसका शीर्षक है “चुण्डावत मांगी सेनाणी, सिर काट दियो क्षत्राणी”


8. ✰✰ गुलाब राय ✰✰

➥जोधपुर महाराजा विजय सिंह की पासवान रानी गुलाबराय को कविराज श्यामल दास ने अपने ग्रन्थ “वीर विनोद” में “मारवाड़ की नूरजहाँ” नाम से संबोधित किया है ।


9.✰✰ इन्दुमति गोयनका ✰✰

➥यह राजस्थान की मूल निवासी, वर्तमान में कलकत्ता में है ।

➥सन् 1930 में सविनय अवज्ञा आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है, इन्हे बंगाल से गिरफ्तार किया गया था ।


10. ✰✰ यशोदा देवी ✰✰

➥यह राजस्थान विधानसभा की प्रथम महिला सदस्य है । सन् 1953 में बांसवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के दौरान विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुई

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰18वीं राष्‍ट्रीय स्‍काउट गाइड जंबूरी (Very important)

➥आयोजन - रोहट, पाली

➥थीम :-  'शांति के साथ प्रगति'  |

➥शुभारंभ 4 जनवरी से 10 जनवरी 2023 तक होने वाले ➥जंबूरी समारोह का उद्घाटन :- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने |

➥राजस्‍थान में 67 साल बाद जंबूरी का आयोजन|

➥जम्बूरी में देश-विदेश के 35 हजार स्काउट और गाइड भाग लेंगे | 

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान के प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाएँ:-

1. चंदवरदाई = ‘पृथ्वीराज रासौ’

2. शिवदास गाडण (चारण) = ‘अचलदास खींची री वचनिका’

3. सूर्य मिश्रण = ‘वंशभास्कर‘ व ‘वीर सतसई’

4. गिरधर आसिया = ‘सगत रासो’

5. कवि कलोल = ‘ढोला मारू रा दूहा’

6. मुहणोत =‘नैणसी री ख्यात’ व ‘मारवाड़ रा परगना रीविगत’

7. जग्गा खिडि़या =‘राठौड़ रतनसिंह महेस दासोत रीवचनिका’

8. बीठू सूजा =‘राव जैतसी रो छंद’

9. नयनचंद्र सूरी = ‘हमीर महाकाव्य’

10. मंडन = ‘राजवल्लभ’

11. जयानक = ‘पृथ्वीराज विजय’

12. रणछोड़दास भट्ट = ‘अमरकाव्य वंशावली’

13. पदमनाभ = ‘कान्हड़दे प्रबंध’ व ‘हमीरायण’

14. नरपतिनाल्ह = ‘वीसलदेव रासौ’

15. महाकवि माघ = ‘शिशुपाल वध’

16. भट्ट सदाशिव = ‘राजविनोद’

17. कन्हैयालाल सेठिया = मींझर, गलगचिया, कूंक, पाताल पीथल तथा रमणिये रा सोरठा

18. विजयदान देथा = बातां री फुलवारी (लोक कथाएं)

19. सीताराम लालस = राजस्थानी शब्दकोश

20. कोमल कोठारी = राजस्थानी लोकगीतों, कथाओं आदि का संकलन (रूपायन संस्था द्वारा)

21. अगरचंद नाहटा = पांडुलिपी संग्रह एवं लघुकथाएं

22. बसीर अहमद मयूख = गालिब की रचनाओं का राजस्थानी अनुवाद

23. मणी मधुकर= भरत मुनी के बाद (उपन्यास), पगफैरो (काव्य)

24. मनोहर वर्मा = आग का गोला सूर्य, एक थी चुहिया दादी, मैं पृथ्वी हूं आदि

25. महेन्द्र भानावत = गेहरो फूल गुलाब रो, देव नारायण रो भारत आदि

26. रामपालसिंह राजपुरोहित =सुंदर नैण सुधा (कहानी संग्रह)

27. मेजर रतन जाँगिड़ = माई ऐड़ा पूत जण (कहानी संग्रह)

28. चेतन स्वामी = किस्तुरी मिरग (कहानी संग्रह)

29. नन्द भारद्वाज = सांम्ही खुलतो मारग (उपन्यास)

30. संतोष मायामोहन = सिमरण (कविता संग्रह)

31. भरत ओला = जीव री जात (कहानी संग्रह)

32. अब्दुल वाहीद ‘कमल’ = घराणो (उपन्यास)

33. जया प्रकाश पांड्या ‘ज्योतिपुँज’ = कंकू कबंध (नाटक)

34. वासु आचार्य = सीर रो घर (कविता संग्रह)

35. शांति भारद्वाज ‘राकेश’ = उड़ जा रे सुआ (उपन्यास)

36. मालचंद तिवाड़ी = उतरियो है आभो (कविता संग्रह)

37. नेम नारायण जोशी = ओळूं री अखियातां (संस्मरण)

38. किशोर कल्पनाकांत = कूख पड़ियै री पीड़ (कविता संग्रह)

39. करणीदान बारहठ = माटी री महक (कहानी संग्रह)

40. नृसिंह राजपुरोहित = अधुरा सुपणा (कहानी संग्रह)

41. डॉ॰ अर्जुनदेव चारण = धरमजुध (नाटक)

42. प्रेमजी प्रेम = म्हारी कवितावाँ (कविता संग्रह)

43. रेवतदान चारण ‘कलपित’ = उछाळो (कविता संग्रह)

44. यादवेन्द्र शर्मा `चन्द्र’ = जामरो (कहानी संग्रह)

45. भगवती लाल व्यास = आणहद नाद (कविता संग्रह)

46. नैण मल जैन = सागळां री पीड़ा स्वत मेघ (कविता संग्रह)

47. महावीर प्रसाद जोशी = द्वारका (खंड काव्य)

48. सांवर दइया = एक दुनिया म्हारी (कहानी संग्रह)

49. सुमेरसिंह शेखावत = मारु-मंगल (कविता संग्रह)

50. मोहन आलोक = गा-गीत (कविता संग्रह)

51. मूलचन्द ‘प्रणेश’ = चसमदीठ गवाह (कहानी संग्रह)

52. नारायण सिंह भाटी = बरसाँ रा डीगोड़ा डूँगर लांघियाँ (कविता संग्रह)

53. रमेश्वर दयाल श्रीमाली = म्हारो गाँव (कविता संग्रह)

54. डॉ॰ चन्द्र प्रकाश देवल = पागी (कविता संग्रह)

55. अन्ना राम ‘सुदामा’ = मेवै रा रूंख (उपन्यास)

56. सत्य प्रकाश जोशी = बोल भारमली (कविता संग्रह)

57. मणि मधुकर = पगफेरौ (कविता संग्रह)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राजस्थान के प्रमुख किले Major Forts of Rajasthan

➥राजस्थान के प्रमुख किले & निर्माणकर्ता

  1. अचलगढ़ का किला :– राणा कुंभा

  2. भरतपुर का किला :– राजा सूरजमल

  3. बूंदी गढ़ किला :– राजा छत्रसाल

  4. बीकानेर का किला :–  राजा राय सिंह

  5. चित्तौड़गढ़ का किला :– सिसोदिया वंश

  6. डीग का किला :– राजा सूरजमल

  7. जूनागढ़ का किला :– राजा राय सिंह

  8. कोटा का किला :– माधो सिंह

  9. लोहागढ़ का किला :– महाराजा सूरजमल

  10. मांडलगढ़ का किला :– पृथ्वीराज चौहान

  11. तारागढ़ का किला :– राजा अजयपाल

  12. रणथंबोर का किला :– राजा जयसिंह

  13. नाहरगढ़ का किला :– सवाई मानसिंह

  14. मेहरनगढ़ का किला :– राव जोधा

  15. जालौर का किला  :– परमार वंश

  16. जैसलमेर का किला :– महाराणा जैसलदेव

  17. जूनागढ़ का किला :– राजा राय सिंह

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान ,वन्यजीव अभ्यारण

1.राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान:- (1980) सवाई माधोपुर 

➥प्रमुख जीव:- बाघ, तेंदुआ।

➥प्रमुख वृक्ष:- बरगद, धोकड़ा, सालर।


2.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान:- (1981) भरतपुर 

➥प्रमुख जीव:- अप्रवासी पक्षी

➥प्रमुख वृक्ष:- बबूल, कदंब, जामुन आदि


3.सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान अलवर:- (1982)

➥प्रमुख जीव:- मोर, बाघ, सियागोश बिल्ली।

➥प्रमुख वृक्ष:-  सालर, धोकड़ा।


4.राष्ट्रीय मरू उद्यान :- (1992) जैसलमेर- बाड़मेर 

➥3162.00 वर्ग किलोमीटर 

➥प्रमुख जीव:- मरू बिल्ली, गोंडावण।

➥प्रमुख वृक्ष:- खेजड़ी, वेर।


5.मुकुंदरा हिल्स दर्रा राष्ट्रीय उद्यान:-(2006) कोटा 

➥प्रमुख जीव:-चिंकारा भेड़िया, सांभर, चाता

➥प्रमुख वृक्ष:-इमली, बबूल, वेर।


6.रामसागर वन्य जीव अभ्यारण:-(1955)धोलापुर 

➥प्रमुख जीव:- भेड़िया, गीदड़

➥प्रमुख वृक्ष:- गोया,खैर, धोकड़ा।


7.केसर बाग जीव अभ्यारण:-(1955) धौलपुर 

➥प्रमुख जीव:-लोमड़ी चीतल भेड़िया।

• प्रमुख वृक्ष:- रोज, कुमठा, धोकड़ा।


8.वन विहार धौलपुर:-(1955)

➥प्रमुख वृक्ष:-कमल।


9.दर्रा कोटा-झालावाड़:-(1955)

➥वन्य जीव:- गांगरोनी तोता, बघेरा।

➥प्रमुख वृक्ष:- तेंदू, बिया, खैर, धोकड़ा।


10.जयसमंद उदयपुर:-(1955)

➥वन्य जीव:- बघेरा, लकड़बग्घा।

➥प्रमुख वृक्ष:- ढाक, केवड़ा।


11.माउंट आबू सिरोही:- (1960)

➥वन्य जीव:-बघेरा, जंगली मुर्गी।

➥ प्रमुख वृक्ष:- आम जामुन, गूगर।


12.तालछापर चूरू:- (1971)

➥वन्य जीव:- प्रवासी पक्षी काला हिरण।

➥प्रमुख वृक्ष:- लाना झाड़ियां, मोथिया घास।


13.कुंभलगढ़ पाली:- (1971) उदयपुर,राजसमंद

➥वन्य जीव:-लकड़बग्घा, भेड़िया।

➥प्रमुख वृक्ष:-चंदन, धोकड़ा।


14.जवाहर सागर:- कोटा (1975 )

➥वन्य जीव:- मगरमच्छ घड़ियाल।

➥प्रमुख वृक्ष:- बास, धोकड़ा।


15. सीता माता चित्तौड़गढ़,उदयपुर (1979)

➥वन्य जीव:- रीछ, उड़न गिलहरी

➥प्रमुख वृक्ष:-बांस, महुआ, सागवान आदि।


16.राष्ट्रीय घड़ियाल अभ्यारण कोटा-सवाई माधोपुर- बूंदी धौलपुर-करौली बूंदी ( 1979 )

➥वन्य जीव:- मगरमच्छ, घड़ियाल

➥प्रमुख वृक्ष:- खैर शीशम, बबूल।


18.नाहरगढ़ जयपुर:- (1980 )

➥वन्य जीव:- सियार नीलगाय बघेरा।

➥प्रमुख वृक्ष:- तेंदू, धोकड़ा।


19. रामगढ़ विषधारी बूंदी:- ( 1982)

➥252.79 वर्ग किलोमीटर 

➥वन्य जीव:- बाघ, सूअर।

➥प्रमुख वृक्ष:- चुरैल, धोकड़ा।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰राजस्थान की प्रमुख सभ्यताएं ✰✰

1.गणेश्वर सभ्यता:-नीम का थाना , सीकर

(कांन्तली नदी के किनारे)

➥उपनाम - ताम्र संचयी संस्कृति, ताम्रयुगीन सभ्यता की जननी, पुरातत्व का पुष्कर |

➥गणेश्वर सभ्यता का कालक्रम 3000 ई. पू. से 2800 ई. पू. के आसपास माना जाता है ।

➥खोज - 1972 ई. में प्रोफेसर रतन चंद्र अग्रवाल ने की |

➥उत्खनन - 1977-78 ई. में रतन चंद्र अग्रवाल व विजय कुमार ने किया |

➥निवासी मांसाहारी थे | मछली पकड़ने का कांटा मिला है

➥तांबे से निर्मित बाणाग्र, भाले, तलवार, बर्तन, आभूषण, सुईयां, बरछी (कुल्हाड़ी) मिले हैं।

➥लोग संभवत: तांबा खेतड़ी से प्राप्त करते थे।

गणेश्वर से ईंटों के उपयोग के प्रमाण नहीं मिले हैं।

➥ यहां से उत्खनन में छ: प्रकार के मृदभांड मिले है जिन्हें कपिषवर्णी मृदभांड कहते हैं।


2.आहड़ सभ्यता:-उदयपुर (आयड़/बेड़च नदी)

➥खोजकर्ता – अक्षयकीर्ति व्यास – 1953

➥उत्खनन –आ. सी. अग्रवाल व एचडी सांकलिया –1956 में

➥उपनाम – धूलकोट, ताम्रवती नगरी, आघाटपुर |

➥यह सभ्यता ताम्र पाषाण कालीन संस्कृति से संबंधित है

➥ इस सभ्यता में तांबा गलाने के भट्टे प्राप्त हुए हैं

➥आहड़ संस्कृति पूर्णत: ग्रामीण संस्कृति थी ।

➥आहड़ की खुदाई में 6 तांबे की मुद्राएं और 3 मुहरें मिली। 

➥चावल से परिचित थे तथा पशुपालन प्रमुख व्यवसाय था ।

➥लाल भूरे और काले रंग के मृदभांड (गौरे व कोठ)

➥टेराकोटा की बनी हुई वर्षभ आकृति वाली मुहरे जिसे ‘बनासियन बुल’ कहा गया है।

➥रसोईघर से ताम्र के बने हुए भोज्य पात्र तथा 6 चूल्हे प्राप्त |

➥मकानों की छत बांस की लकड़ियों से ढकी हुई तथा उनके ऊपर मिट्टी का लेप किया गया था।

➥यहां से ताम्र कुल्हाड़ियां भी मिली है।


3.बैराठ सभ्यता:- जयपुर (बाणगंगा नदी के किनारे)

➥बैराठ प्राचीन काल में मत्स्य जनपद की राजधानी थी।

➥सर्वप्रथम खोज  -1936-37 ई. में दयाराम साहनी द्वारा 

➥उत्खनन -1962 ई. में कैलाश दीक्षित व नील रतन बनर्जी ने

➥यह एक लौहयुगीन सभ्यता थी |

➥यह एक ‘ ग्रामीण सभ्यता ’ थी।

➥बैराठ से प्रागैतिहासिक काल के अवशेष, मौर्यकालीन अवशेष, मध्यकालीन अवशेष मिलते है ।

➥यहां कुल 36 मुद्राएं मिली है, जिनमे से 16 मुद्रा यूनान के शासक मिनेण्डर के काल की है।

➥विराट नगर की पहाडियों में गणेश डूंगरी, बीजक डूंगरी तथा भीम डूंगरी पर इस सभ्यता का फैलाव है । 

➥महाभारत काल के पांडवों ने अज्ञातवास का अंतिम वर्ष छद्मवेश में विराट नगर के राजा विराट की सेवा में व्यतीत|

➥महाराजा रामसिंह के शासनकाल में उत्खनन के दौरान स्वर्ण मंजूषा,जिसमें भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष प्राप्त ।

➥बैराठ की बीजक पहाड़ी से 1837 ई. में कैप्टन बर्ट ने सम्राट अशोक के भाब्रू शिलालेख की खोज की । इस शिलालेख पर 'बुद्ध ,धम्म व संघ' का उल्लेख है ।


4.बागोर सभ्यता :-भीलवाड़ा (कोठरी नदी के तट पर)

➥इस सभ्यता का उत्खनन 1967 से 1969 के मध्य वीरेंद्र नाथ मिश्र के द्वारा किया गया। 

➥इस मध्यपाषाण कालीन स्थल से पशुपालन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं। 

➥14 प्रकार की कृषि किए जाने के अवशेष मिले हैं। 

➥बागोर सभ्यता को 'आदिम जाति का संग्रहालय' कहा गया है। 

➥उत्खनन का कार्य महासतियों के टिले पर किया गया है।

➥बागौर सभ्यता में तीन स्तरों के अवशेष प्राप्त हुए है |

➥यहाँ से मध्य पाषाण काल के पाँच मानव कंकाल मिले हैं, जो सुनियोजित ढंग से दफ़नाए गये थे।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ Rajasthan Current Affairs :- Jan 2023

✰बूंदी की मेज नदी पर प्रदेश का पहला सोलर लिफ्ट🔰

➥बूंदी जिले की सबसे लंबी मेज नदी, जिसका जल, सूरज की ऊर्जा (यानी अग्नि) और बूंदी की उपजाऊ जमीन... तीनों की ताकत जब एक हो जाएगी तो 17 गांव की 25 हजार बीघा भूमि सरसब्ज हो जाएगी। 

➥बूंदी के झालीजी का बराना से 4 किमी दूर मेज नदी पर प्रदेश की पहली सोलर लिफ्ट सिंचाई परियोजना का काम आखिरकार पूरा होने जा रहा है। 

➥नए साल में 52 करोड़ रुपए की परियोजना से दो पंचायतों के 17 गांवों को पानी मिलने लगेगा !

➥यह राजस्थान की पहली ऐसी परियोजना है, जहां नदी से सोलर सिस्टम द्वारा किसानों को पानी मिलेगा और बिजली का उत्पादन होगा।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ राजस्थान में स्थित प्रमुख पैनारमा ✰✰ 

What पैनारमा ?- सिर से पैर तक (आदमकद ) प्रतिमा

1.हाड़ी रानी पैनोरमा - सलूम्बर, डूंगरपुर

2.राजा भर्तृहरि पैनोरमा - अलवर

3.गुरु जम्मेश्वर पैनोरमा - पीपासर, नागौर

4.तेजाजी पैनोरमा - खरनाल, नागौर

5.करणी माता पैनोरमा - देशनोक, बीकानेर 

6.निम्बकाचार्य पैनोरमा सलेमाबाद, अजमेर

7.महाकवि माघ एवं गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त पैनोरमा -जालौर 

8.झाला मन्ना पैनोरमा – बड़ी सादड़ी, चित्तौड़गढ़ 

9.पन्नाधाय पैनोरमा - कमेरी, राजसमंद(imp.)

10.कालीबाई पैनोरमा – माण्डवा, डूंगरपुर 

11.स्वतंत्रता संग्राम पैनोरमा - आउवा, पाली 

12.अली बक्श पैनोरमा – मुण्डावर, अलवर

13.रूपाजी-कृपाजी पैनारमा - गोविंदपुरा, बेगूँ, भीलवाड़ा 

14.संत सुंदरदास पैनोरमा – दौसा

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰उस्ता कला  - बीकानेर✰✰

➥ऊँट की खाल पर की जाने वाली स्वर्ण मीनाकारी और मुनव्वत के कार्य को उस्ता कला कहा जाता है।

➥उस्ता कला का विकास - कलाकार स्व. हिसामुद्दीन उस्ता(1986 में पद्म श्री ) ने किया था।

➥कला में शीशियों, कुप्पियों, आईनों, डिब्बों, मिट्टी की सुराही आदि पर यह कला उकेरी जाती है।

➥राजा रायसिंह तथा कर्ण सिंह कुछ उस्ता चित्रकारों को मुग़ल दरबार से बीकानेर लाए थे। उनमें उस्ता अलीरजा, उस्ता हामिद रजा तथा रूकनुदीन प्रमुख थे।

➥बीकानेर का "केमल हाइड ट्रेनिंग सेंटर" उस्ता कला का प्रशिक्षण संस्थान है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राजस्थान के 3 शहरों में 5G सेवाएं लॉन्च:-

➥7 जनवरी 2023 को जयपुर ,जोधपुर  व उदयपुर में 5जी सेवाओं की शुरुआत।

➥शुभारंभ : सीएम अशोक गहलोत द्वारा(जयपुर से)

➥नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी : रिलायंस जिओ

➥इसके साथ साथ सीएम अशोक गहलोत द्वारा जियो ग्लास और कम्युनिटी क्लीनिक  उत्पादन का भी शुभारंभ किया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान सरकार की प्रमुख नीतियां:-

1.राजस्थान की प्रथम राज्य महिला नीति :- 8 मार्च 2000 

2.नवीनतम राजस्थान राज्य महिला नीति :- 11 अप्रैल 2021 (कस्तूरबा जयंती पर) लक्ष्य - 2030 सतत विकास 

3.M - सैंड नीति नीति :- 25 जनवरी 2021 राजस्थान (manufacturing) - सैंड नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बना 

4. राजस्थान पर्यटन नीति:- 27 सितंबर 2001 राजस्थान पर्यटन नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बना 

5.नवीन पर्यटन नीति अधिसूचना:- 9 सितंबर 2020

6. गेस्ट हाउस स्कीम :- 16 अप्रैल 2021 

7. पेइंग गेस्ट हाउस स्कीम:- 21 अक्टूबर 2021

8. प्रथम सौर ऊर्जा नीति:-  13 अप्रैल 2011 राजस्थान सौर नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य 

9. नवीन सौर ऊर्जा नीति :- 18 दिसंबर 2019

➥लक्ष्य :- नवीन सौर ऊर्जा नीति का लक्ष्य 2024 तक 30000 मेगावाट ऊर्जा सौर ऊर्जा के माध्यम से उत्पादन करना 

10.प्रथम पवन ऊर्जा नीति :- 2000

11.नवीन पवनऔर हाइब्रिड ऊर्जा नीति:18दिसंबर 2019

12.इको टूरिज्म नीति:- 15 जुलाई 2021 

13.सिलिकोसिस नीति:- 3 अक्तूबर 2019

➥सिलिकोसिस नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य हरियाणा जबकि दूसरा राजस्थान है 

14.प्रथम वन नीति :- फरवरी 2010

➥राजस्थान पहला राज्य था जिसने अपनी स्वयं की वन नीति अपनाई

15.सड़क विकास नीति :- 2013,प्रथम - 1994

➥राजस्थान पहला राज्य था जिसने अपनी स्वयं की सड़क विकास नीति अपनाई

16. नवीनतम खनिज नीति (पांचवी) :- 4 जून 2015 

➥प्रथम खनिज नीति - 1978

17. राजस्थान पशुधन एवं डेयरी विकास नीति :- 2019

18.मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 

19.राजस्थान कृषि प्रसंस्करण व्यवसाय निर्यात एवं प्रोत्साहन नीति:- 17 दिसंबर 2019 

20. राष्ट्रीय शिक्षा नीति:- 22 जुलाई 2020 को

➥प्रारूप तैयार किया :  के कस्तूरीरंगन

➥नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य हिमाचल प्रदेश है

21. राजस्थान एथेनॉल प्रोडक्शन नीति:-15दिसंबर 2021

➥केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने के लिए पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने  की मजूरी दी है वर्तमान में 10% एथेनॉल मिलाया जा रहा है

22. फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति:- 8 अप्रैल 2022  

23.राजस्थान MSME नीति :- 17 सितंबर 2022 को लागू 

➥राजस्थान MSME दिवस 17 सितंबर

➥करौली जिले को वर्ष 2022 में एमएसएमई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है 

24.औद्योगिक विकास नीति:- 1 जुलाई 2019 से लागू

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान में अब कुल 20 संरक्षित क्षेत्र 

 ( 11 जनवरी 2023 तक) 

✰19वां  वाघदर्रा क्रोकोडाइल संरक्षित क्षेत्र , उदयपुर

➥अधिसूचना - 30 नवंबर 2022

✰ 20 वां - वाडाखेड़ा  संरक्षित क्षेत्र , सिरोही

 ➥अधिसूचना - 27 दिसंबर 2022

➥स्त्रोत- वन विभाग राजस्थान सरकार

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰दिव्यांगजन सशक्तिकरण✰

➥राज्य स्तर पर सम्मानित: बाड़मेर

➥जिला कलेक्टर ➨श्री लोक बंधु

विशेष: राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित : अलवर


✰पूनखर गांव, अलवर से "हर घर पंचायत अभियान" का शुभारंभ

➥15 जनवरी, 2023 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता

विभाग मंत्री टीकाराम द्वारा अलवर जिले के पूनखर गांव से हर घर पंचायत अभियान शुरू किया गया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

सरस्वती भंडार: उदयपुर ।

सरस्वती पुस्तकालय: फतेहपुर, सीकर।

सरस्वती मंदिर: पिलानी, झुंझुनू।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्व मंडल स्थापना 7 अप्रैल 1949 अजमेर

➥राजस्व दिवस 15 अक्टूबर

➥राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने राजस्थान विधानसभा में 28 फरवरी, 2020 को राजस्व विभाग की बजट अनुदान मांगों पर अपने भाषण के दौरान राज्य में 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।


➥15 अक्टूबर 1955 को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम लागू हुआ था।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰पूर्व डीजीपी एमएल लाठर को राजस्थान के नए सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया।

साथ ही जस्टिस राम सिंह झाला को राज्य मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।

• सूचना आयोग की स्थापना: 18 अप्रैल 2006

• मुख्य सुचना आयुक्त: डीबी गुप्ता

● राज्य मानवाधिकार आयोग की स्थापना: 18 जनवरी1999

• राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष: गोपाल कृष्ण व्यास

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा आखेट निषिद्ध क्षेत्र - कोटसर, सावंतसर (चुरू)

✰क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा आखेट निषिद्ध क्षेत्र - कनकसागर (बूंदी)

✰राजस्थान में सर्वाधिक आखेट निषिद्ध क्षेत्र वाला " जोधपुर" है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰"सांखलिया (अजमेर)" तथा "सोरसन (बारां)" ही दो ऐसे आखेट निषिद्ध क्षेत्र हैं जहाँ पर राष्ट्रीय मरू उद्यान के अतिरिक्त राजस्थान का "राज्य पक्षी गोडावन" पाया जाता है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✯उद्योग से जुड़े मंत्रालय गठन✰

➥सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय 9 मई 2007

➨लघु उद्योग और कृषि व ग्रामीण मंत्रालय - 14 अक्टूबर 1999

➥लघु उद्योग मंत्रालय- 1 सितम्बर 2001

➥कृषि एवं ग्रामीण उद्योग मंत्रालय - 1 सितम्बर 2001

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन✰

➥आयोजन - 11-12 जनवरी 2023 को जयपुर में ।

➥उद्घाटनकर्ता - उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़

➥पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन 1921 में शिमला में ही आयोजित हुआ था।

■ यह सम्मेलन चौथी बार जयपुर में आयोजित किया गया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान में चावल उत्पादन की दृष्टि से हनुमानगढ़ प्रथम स्थान पर है, जबकि चावल का बोया गया क्षेत्र सर्वाधिक बांसवाड़ा में है।

➥राजस्थान में समग्र दालों के उत्पादन की दृष्टि से नागौर प्रथम स्थान पर है।

➥बीकानेर जिले की लूणकरणसर की मूंगफली विश्व प्रसिद्ध है।

✰लूणकरणसर को राजस्थान का राजकोट कहते हैं।

✰प्याज मंडी = अलवर

1.जीरा मंडी✯

2.काजरी✯

3.आफरी✯

4.शुष्क वन अनुसंधान केंद्र✯

चारों जोधपुर में है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰जयपुर के अरुण कसुंभिवाल को एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड अवार्ड ➥67 AK

• जयपुर निवासी वास्तुविद अरुण कसुंभिवाल को 3000 से अधिक भवनों के डिज़ाइन & निर्माण के लिए एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰एम.एल. लाठर नए राज्य सूचना आयुक्त

➥- राज्य सरकार की अनुशंसा पर पूर्व पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर को राज्यपाल ने 'राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है।

मुख्य सूचना आयुक्त डी. बी. गुप्ता के अधीन कार्य करेंगे।

कार्यकाल ➨3 साल

~ ✰राज्य सूचना आयोग की स्थापना➨ 18 अप्रैल 2006

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✯राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (DGP) कौन है?

IPS उमेश मिश्रा

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

"डॉ. कोमल कोठारी स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2022 किन्हें मिला है?➥दिलीप भट्ट

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✯बजरंग पशु मेला ➨भरतपुर व सिणधारी, बाड़मेर।

✯बसंती पशु मेला ➨रूपवास, भरतपुर

✯जसवंत पशु मेला➨ भरतपुर।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

8वां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया काव्य पुरस्कार

के. सच्चिदानंदन को

➥जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

➥जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) के 16th संस्करण का आयोजन 19 से 23 जनवरी 2025 तक होटल क्लार्क्स (आमेर, जयपुर) में किया जाएगा।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

■ जोधपुर IIT ने वेस्ट लकड़ी से बनाया ऐसा मटीरियल, जिससे बढ़ेगी उर्वरकता

➥आईआईटी जोधपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा ने वेस्ट लकड़ी ऐसा मटीरियल तैयार किया है, जिससे राजस्थान की मिट्टी की उर्वरकता बढ़ाई जा सकेगी। इसके उपयोग से पैदावार होने वाली अनाज व सब्जियों में विटामिन व मिनरल्स भी पर्याप्त मात्रा में होंगे।

■ वैभव गहलोत एक बार फिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

➥वैभव गहलोत एक बार फिर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए है। वैभव को निर्विरोध अध्यक्ष चुन गया है। चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा ने वैभव गहलोत के अध्यक्ष बनने की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर वैभव गहलोत, उपाध्यक्ष पद पर शक्तिसिंह, सचिव पद पर भवानी सामोता, कोषाध्यक्ष पर रामपाल शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश भड़ाना, कार्यकारिणी सदस्य फारूख अहमद निर्विरोध निर्वाचित हुए है।


■ प्रदेश का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर ➨सज्जनगढ़, उदयपुर


सैम करन आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। ➨हरित स्टील ब्रांड - कल्याणी फेरेस्टा


✰ स्टील इंडस्ट्री में कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड - कल्याणी फेरेस्टा लॉन्च किया गया।


✰"पणजी, गोवा" देश में पहली बार विश्व टेबल टेनिस सीरीज का आयोजन किया जायेगा

✰  "मोरक्को" वर्ष 2023 के फुटबॉल क्लब विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसमें 6 महाद्वीपीय चैंपियन क्लब महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करते हैं


✰ अनाथ बच्चों के लिए संचालित पालनहार योजना➨

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पालनहार योजना संचालित की जा रही है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

महत्वपूर्ण तथ्य :-

➥राजस्थान काश्तकारी अधिनियम:- 15 अक्टुम्बर 1955

➥शुद्ध के लिए युद्ध अभियान:- 26 अक्टुम्बर 2020

➥मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना:- 29 नवम्बर 2022

➥जन आधार कार्ड योजना:- 18 दिसम्बर 2019

➥ घर-घर औषधि योजना:- 1 अगस्त 2021

✰ पर्यटन को उद्योग का पूर्ण दर्जा:- 18 मई 2022

➥जल जीवन मिशन:- 15 अगस्त 2019

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ झाली बाद की बावड़ी ➨कुंभलगढ़

➥रानी जी की बावड़ी - बुंदी

➥हाड़ी रानी की बावड़ी - टोडारायसिंह, टोंक

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰चुप्पी तोड़ो, स्यानी बनो अभियान ✰✰(imp}

द्वितीय चरण की शुरूआत गणगौरी बाजार जयपुर के राजकीय विद्यालय में 16 मई 2022 को हुई.

● इस अभियान की शुरुआत नागौर एवं अलवर के बाद जयपुर में भी.....

● महामारी स्वच्छता प्रबंधन बुकलेट एवं गुड टच बैड टच पोस्टर उपलब्ध करवाए गए।

● जयपुर में 9 से 12 तक चयनित 3716 बालिकाओं को हाइजीन एंबेसडर नियुक्त किया गया

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ऊषा शर्मा ➥राजस्थान की मुख्य सचिव

✰मधुकर गुप्ता ➥राजस्थान मुख्य निर्वाचन आयुक्त

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰पंकज मित्तल राजस्थान हाई कोर्ट के 40 वे मुख्य न्यायाधीश

✯ संजय श्रोत्रीय ➥आरपीएससी के अध्यक्ष

✰हरिप्रसाद शर्मा राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ऊंट उत्सव {बीकानेर}

➥आयोजन ➨13 से 15 जनवरी 2023

➥आयोजन पर्यटन विभाग राजस्थान➨सरकार द्वारा

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र करेंट अफेयर्स अति महत्वपूर्ण ➨

फीफा विश्व कप 2022 मेजबान देश कतर (अरब देश में पहली बार) विजेता अर्जेंटीना उपविजेता फ्रांस

➥प्रो कबड्डी लीग 2022 जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में पुनेरी पलटन को हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब, 21 साल बाद किसी भारतीय ने अपने नाम किया ताज

✰दीपिका पादुकोण बनीं फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी लॉन्च करने वाली पहली भारतीय

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ बेरोजगारी में देश में दूसरे नंबर पर राजस्थान✰

➥राजस्थान में बेरोजगारी दर बढ़ रही है। अब प्रदेश में बेरोजगारी की दर 24.5 फीसदी हो गई है। गैर-सरकारी संस्था सेंटर फॉर मोनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में राजस्थान को बेरोजगारी में दूसरे नम्बर पर बताया गया है। सबसे कम बरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में 0.10 प्रतिशत, उत्तराखंड में 1.2 और ओडिशा में 1.6 प्रतिशत है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ मारवाड़ के पाली जिले की रोहट पंचायत समिति के गांव निवली गाव में 4 जनवरी से 10 जनवरी तक नेशनल जंबूरी का

आयोजन होगा। 

➥यहां रीको की जमीन पर पूरा गांव बसाया गया है। राजस्थान को दूसरी बार जंबूरी की मेजबानी का मौका मिला है।

➥इससे पहले 1956 में जयपुर में इसका आयोजन हुआ था, जिसके बाद गांधी नगर बसा था। यह 18वीं नेशनल जंबूरी होगी।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰जोधपुर IIT ने वेस्ट लकड़ी से बनाया ऐसा मटीरियल, जिससे बढ़ेगी उर्वरकता

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ {बेन्टोनाट खनिज} ➥इसे मारवाड़ी में मेट कहते है।

➥यह खनिज बाडमेर, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर में पाया जाता है

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰चित्रकार चित्रशैली

➥नसीरूद्दीन चावंड (मेवाड़) चित्र शैली

➥नुरुद्दीन - मेवाड़ चित्र शैली

➥रुकनुद्दीन बीकानेर चित्र शैली

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ महवपूर्ण अभियान ✰

➥ऑपरेशन अस्मिता - बूंदी मानस अभियान:- बूँदी

➥ऑपरेशन समानता - बूंदी

➥ शक्ति अभियान: बीकानेर

➥पुकार अभियान:- बीकानेर

➥एक पौधा सुपोषित बेटी अभियान:- बीकानेर

➥ना नशा करेंगे ना नशा करने देंगे:-हनुमानगढ़

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰आदिवासीयों का कुम्भ ➥बेणेश्वर मेला

✰मारवाड़ का कुम्भ ➥रामदेवरा मेला

✰मेरवाड़ा का कुंभ ➥पुष्कर मेला

✰हाड़ौती का कुम्भ➥ सीताबाड़ी मेला

✰वागड़ का कुम्भ ➥वेणेस्वर का मेला

 ✰सहरियों का कुम्भ ➥ सीताबाड़ी मेला

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ गणगौर स्पेशल ✰✰

➥गणगौर जयपुर की प्रसिद्ध है।

➥गुलाबी गणगौर ➨ नाथद्वारा (राजसमंद)

➥बिना ईसर की गणगौर ➨ जैसलमेर

➥धींगा बेतार गणगौर ➨जोधपुर

➥धींगा गणगौर (कर्नल टॉड द्वारा उल्लेखित) ➨उदयपुर

imp ✰गणगौर (RTDC Hotel) - जयपुर

✯ हाड़ो ल्ये डूब्यो गणगौर (कहावत) - बूंदी से संबंधित

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान में पशु अनुसंधान केंद्र ✰

➥केंद्रीय एवं अनुसंधान संस्थान अविकानगर, मालपुरा (टॉक)

➥बकरी विकास एवं चारा उत्पादन परियोजना रामसर(अजमेर)

➥केंद्रीय बकरी अनुसंधान पश्चमी क्षेत्र अविकानगर, मालपुरा (टॉक)

➥केंद्रीय अनुसंधान संस्थान जोहडवीड(बीकानेर)

➥केंद्रीय अक्ष अनुसंधान केंद्र जोहड़बीड (बीकानेर)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2022 ✰✰

वर्ष 2022 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक भोपाल, मध्यप्रदेश में किया जाएगा।

➥यह इन खेलों का 4th संस्करण है।

➥शुभंकर : 'आशा'

➥आधिकारिक गीत : 'हिंदुस्तान का दिल धड़का दो'

➨पहली बार वाटर स्पोर्ट्स यानी कयाकिंग-कैनोइंग, कैनोइंग और तलवारबाजी प्रतियोगिताएं खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगी।

➥खेलो इंडिया यूथ गेम्स वर्ष 2019 में, खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदलकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स करने के साथ ही इन खेलों की शुरुआत हुई थी।

➥वर्ष 2021 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 2022 हरियाणा (पंचकुला)

✰ 1st और 2nd खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स क्रमश: ओडिशा (2020) व कर्नाटक (2021) में आयोजित किए गए थे।

➥कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में इनका आयोजन नहीं किया गया था। इस कारण से वर्ष 2021 के संस्करण का आयोजन वर्ष 2022 में किया गया था और वर्ष 2022 के संस्करण का आयोजन वर्ष 2023 में भोपाल में किया जाएगा।

नोट: यह इन खेलों का 4th edition है न कि 5th कई समाचार पत्रों में 5th edition लिखा गया है जो कि गलत है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वर्ष 2019 में ही इनका पहली बार आयोजन किया गया था।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में दिए जाने वाले पुरस्कार

1. वाणी फाउंडेशन गणमान्य अनुवादक पुरस्कार 2023

➥इस वर्ष यह अनुवादक डैजी रौकवेल को प्रदान किया जाएगा !

कम से कम दो भारतीय भाषाओं के बीच साहित्यिक व भाषाई

सम्बन्ध विकसित करने के क्षेत्र में राशि 1 लाख, ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र

2. कन्हैया लाल सेठिया पोएट्री अवार्ड 2023

➥सच्चिदानन्द को (साहित्य एकेडमी के भूतपूर्व सचिव )

Note- 2022 में यह पुरस्कार रणजीत होस्कोटे को प्राप्त हुआ भा और यह प्रश्न 2 बार पूछा जा चुका है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✯ रोड स्टैटिक्स 2021-22 की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार

कुछ बदलाब जो निम्न लिखित है।

➥राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या ➨52

➥राजस्थान में राज्य राजमार्गों की संख्या ➨171 

➥सर्वाधिक राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई वाले जिले

(1) बाड़मेर 879.50KM (2) बीकानेर 866.65 KM

✰न्यूनतम राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई वाला जिला 

➥(1) करौली = 68 KM

✰राज्य में सर्वाधिक लंबाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग=➥ NH-52

(राजगढ़ चुरू से झालावाड़) कुल लंबाई 793.55 किलोमीटर

✰राज्य में सर्वाधिक लंबाई वाला राज्य राजमार्ग = SH-1 (झालावाड़ से भरतपुर) कुल लम्बाई 403 किलोमीटर

➥राज्य का पूर्णतः सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग ➨NH-25 = 483 KM

➥राज्य का पूर्णत: सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग➥ NH-156 {12.08 KM}

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण डोर टू डोर कचरा संग्रहण टॉपर:➥ श्री गंगानगर

✰ राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 मेजबान शहर-भोपाल, लवलीना बोरगोहेन और निकहत ज़रीन ने स्वर्ण

पदक जीते हैं।

➥हरियाणा की मनीषा और स्वीटी बूरा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की साक्षी, मध्य प्रदेश की मंजू बम्बोरिया ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ प्रमुख पुरस्कार:-

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार (राजस्थानी भाषा) 2022 ➥ लेखक ➨ आशीष पुरोहित,  रचना- अनांण

साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार ➥ ( राजस्थानी भाषा) 2022- लेखक- विश्वामित्र दिधीच

रचना माछल्या रा आसू साहित्य अकादमी पुरस्कार (राजस्थानी भाषा) 2022➥ लेखक- मिठेश निर्माही, रचना- मुगति

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार:- दुर्गाराम मुवाल व सुनिता गुलाटी

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ प्रिया सिंह निवासी- बीकानेर थाइलैंड में आयोजित 39वीं अंतरराष्ट्रीय महिला बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में गोल्ड, मैडल जीता। राजस्थान की प्रथम बॉडी बिल्डर महिलातीन बार 2018, 19, 20 में मिस राजस्थान भी रही।

✰ हेलीकॉप्टर जॉयराइड सम की ढाणी आरटीडीसी और एवन कंपनी के सहयोग से जॉयराइड जैसलमेर

✰ हृदय रोग संस्थान एसएमएस, जयपुर

✰ हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर और सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ एसएमएस स्टेडियम, जयपुर

✰ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण डोर टू डोर कचरा संग्रहण

टॉपर: श्री गंगानगर

✰ राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 मेजबान शहर भोपाल लवलीना बोरगोहेन और निकहत जरीन ने स्वर्ण पदक जीते हैं। हरियाणा की मनीषा और स्वीटी बूरा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड

की साक्षी, मध्य प्रदेश की मंजू बम्बोरिया ने भी अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते

✰ अनाथ बच्चों के लिए संचालित पालनहार योजना ➥

➥राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पालनहार योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत सरकार ने 2235.53 करोड़ रुपये व्यय कर 6.64 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया है।

✰ राजस्थान में अब खुलेंगे ऑनलाइन स्कूल

कोरोना काल में स्टूडेंट्स को हुए नुकसान को देखते हुए वर्चुअल स्कूलों की शुरुआत करने की पहल की गई है। सेशन 2023-24 से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक गैर सरकारी स्कूल और संस्थान वर्चुअल स्कूल की मान्यता ले सकते हैं। भविष्य में कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों में भी स्टूडेंट्स की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। इस तरह की व्यवस्था लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है।


✰राजस्थान इंटरनेशनल एक्सपो का आयोजन 11 से 13 मार्च 2023 को जोधपुर में होगा। उद्देश्य राज्य से निर्यात में बढ़ोतरी हेतु निर्यात के मामले में राजस्थान देश मे 12वे स्थान पर हैं

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान हाईकोर्ट में 9 नए जजों ने ली शपथ (16 जनवरी 2023){very important}

जजों की संख्या चीफ जस्टिस सहित 35 हो गई। (15 अभी भी खाली 35+15=50 पद)

➥महिला जजों की संख्या 3 हो गई।

➥राजस्थान हाई कोर्ट 2 न्यायधीश दंपतियों वाला पहला हाई कोर्ट।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राष्ट्रीय युवा दिवस ➨ 12 January 2023

26वां राष्ट्रीय युवा दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस ||

➥थीम 2023: "विकसित युवा विकसित भारत"

स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाने के लिए। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारधाराओं का प्रचार-प्रसार करना है।

➥ भारत सरकार ने 1984 में वापस घोषणा की थी कि स्वामीजी का जन्मदिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा!

➥2023 स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती

➥राष्ट्रीय युवा महोत्सव का 26वां संस्करण हुबली धारवाड, कर्नाटक में आयोजित किया जाएगा

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

 ✰ केरल विश्वविद्यालय ने यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल चैंपियनशिप जीती

✰ शुभंकर चीता 5 वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का भोपाल में अनावरण

➥पीएम मोदी कर्नाटक में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

अटल इनोवेशन मिशन और यूएनडीपी इंडिया ने यूथ का 5वां संस्करण लॉन्च किया

✰ युवा मामले और खेल मंत्रालय श्री अनुराग सिंह ठाकुर (हमीरपुर)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ 80वां गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स, 2023 ✰✰

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म नाटक ➥ द फैबलमेंस

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता नाटक ➥ऑस्टिन बटलर

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नाटक ➥कैट ब्लैंचेट

  • सर्वश्रेष्ठ मूल गीत ➥ नातू नातू, काल भैरव, एम. एम. कीरावनी, राहुल सिप्लिगुज (फिल्म : RRR)

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक ➥स्टीवन स्पीलबर्ग (फिल्म : द फेबेलमैन्स)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ विभिन्न जगहों के बदले हुए नाम और बदलने वाले शासक 

★ सिवाना खैराबाद (अलाउद्दीन खिलजी द्वारा)

★ जालौर जलालाबाद (अलाउद्दीन खिलजी द्वारा)

★बूंदी फर्रुखाबाद (फर्रुखशियर द्वारा)

★ आमेर मोमिनाबाद मुअज्जम (बहादुर शाह द्वारा)

★ उदयपुर- मुहम्मदाबाद (अकबर द्वारा)

★गागरोण दुर्ग मुस्तफाबाद (महमूद खिलजी द्वारा)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन

★आयोजन ➨11-12 जनवरी 2023 को जयपुर में ।

★उद्घाटनकर्ता ➨ उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़

➥पीठासीन अधिकारियों का पहला सम्मेलन 1921 शिमला में ही आयोजित हुआ था।

★यह सम्मेलन चौथी बार जयपुर में आयोजित किया गया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ राजस्थान हाई कोर्ट में 3 महिला जज -✰

{1.}जस्टिस रेखा बोराण (कार्यरत) ,{2.}जस्टिस शोभा मेहता (कार्यरत),{3.} डॉ. नूपुर भाटी (हाल ही में नियुक्त)

➥ राजस्थान हाई कोर्ट की स्थापना: 29 अगस्त 1949

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ उद्योग से जुड़े मंत्रालय गठन ➨

★सूक्ष्म लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय 9 मई 2007

★लघु उद्योग और कृषि ग्रामीण मंत्रालय 14 अक्टूबर -1999

★लघु उद्योग मंत्रालय 1 सितम्बर 2001

★कृषि एवं ग्रामीण उद्योग मंत्रालय - 1 सितम्बर 2001

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान में आयोजित प्रमुख सैन्य अभ्यास सूची✰

✰भारत ओमान के बीच 21 से 25 फरवरी 2022 ➥ जोधपुर में ईस्टर्न ब्रिज-6 सैन्य युद्धाभ्यास

✰भारतीय वायु सेना और फ्रांस की एयर एंड स्पेस फोर्स के मध्य संयुक्त युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट- 21 ➥ जोधपुर एयरबेस स्टेशन पर हुआ है।

✰भारतीय सेना ने सुरक्षा मंचन 2022 का आयोजन कहाँ किया ➥ जोधपुर, राजस्थान

✰गरुड़ पुद्धाभ्यास भारत और फ्रांस 2021➥ जोधपुर

✰फरवरी 2022 में वायु सेना युद्धाभ्यास चांदन जैसलमेर

✰भारत-अमेरिका बृजबहार युद्धाभ्यास 2021 महाजन, बीकानेर

✰ जैसलमेर में आयोजित सैन्य अभ्यास दक्षिण शक्ति का जिसमें थल सेना और वायु सेना भाग लिया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

➥ढोला मारु कॉन्प्लेक्स ➨ जैसलमेर

➥तनोट कॉन्प्लेक्स➨ जैसलमेर

➥लेदर कॉन्प्लेक्स ➨ माचेड़ी (जयपुर)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ दिव्यांगजन सशक्तिकरण ➨

➨राज्य स्तर पर सम्मानित: बाड़मेर

➨जिला कलेक्टर श्री लोक बंधु

★विशेष:

➥राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित: अलवर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ जयपुर में बनेंगे चार नए सेटेलाइट हॉस्पिटल 

 ➥ जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) जयपुर शहर में चार नए सेटेलाइट हॉस्पिटल बनवाएगा 

➥इसके लिए 100 करोड रुपए के बजट की स्वीकृति दी गई है।


भारतीय सेना दिवस (15 जनवरी) पर उदयपुर निवासी कैप्टन शुभम जैन को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

 ➥ यह अवार्ड उन्हें चीन बॉर्डर पर ड्यूटी में वीरता और बहादुरी के लिए दिया गया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राजस्थान सरकार की प्रमुख नीतियां ✰

★ राजस्थान की प्रथम राज्य महिला नीति :- 8 मार्च 2000 

नवीनतम राजस्थान राज्य महिला नीति :-11 अप्रैल 2021 (कस्तूरबा जयंती पर),लक्ष्य - 2030 सतत विकास 

★ M - सैंड नीति नीति :- 25 जनवरी 2021

➥राजस्थान M (manufacturing) - सैंड नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बना 

★ राजस्थान पर्यटन नीति ➨27 सितंबर 2001 

➥राजस्थान पर्यटन नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य बना 

★ नवीन पर्यटन नीति अधिसूचना  :- 9 सितंबर 2020 को जारी 

★ गेस्ट हाउस स्कीम :  16 अप्रैल 2021 

★ पेइंग गेस्ट हाउस स्कीम : 21 अक्टूबर 2021


★ प्रथम सौर ऊर्जा नीति ➨13 अप्रैल 2011

➥राजस्थान सौर नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य 

नवीन सौर ऊर्जा नीति 2019 ➨18 दिसंबर 2019

लक्ष्य :- नवीन सौर ऊर्जा नीति का लक्ष्य 2024 तक 30000 मेगावाट ऊर्जा सौर ऊर्जा के माध्यम से उत्पादन करना है 

★ प्रथम पवन ऊर्जा नीति : 2000

★ नवीन पवन और हाइब्रिड ऊर्जा नीति ➨18 दिसंबर 2019

★ इको टूरिज्म नीति ➨15 जुलाई 2021 

★ सिलिकोसिस नीति ➨ 3 अक्तूबर 2019

➥सिलिकोसिस नीति जारी करने वाला भारत का पहला राज्य हरियाणा जबकि दूसरा राजस्थान है 

★ प्रथम वन नीति :- फरवरी 2010

राजस्थान पहला राज्य था जिसने अपनी स्वयं की वन नीति अपनाई

★ सड़क विकास नीति - 2013, प्रथम - 1994

राजस्थान पहला राज्य था जिसने अपनी स्वयं की सड़क विकास नीति अपनाई

★ नवीनतम खनिज नीति (पांचवी) :  4 जून 2015 

★ प्रथम खनिज नीति - 1978

★ राजस्थान पशुधन एवं डेयरी विकास नीति  :- 2019

➥मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना 

★ राजस्थान कृषि प्रसंस्करण व्यवसाय निर्यात एवं प्रोत्साहन नीति➨ 17 दिसंबर 2019 {पार्क}

★ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ➨22 जुलाई 2020 को | 

प्रारूप तैयार ➨  के कस्तूरीरंगन

➥नई शिक्षा नीति लागू करने वाला पहला राज्य हिमाचल प्रदेश है

★ राजस्थान एथेनॉल प्रोडक्शन नीति➨ 15 दिसंबर 2021

➥केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने के लिए पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाने  की मजूरी दी है वर्तमान में 10% एथेनॉल मिलाया जा रहा है

★ फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति ➨8 अप्रैल 2022  

★ राजस्थान MSME नीति : ➨ 17 सितंबर 2022 को लागू 

➥राजस्थान MSME दिवस 17 सितंबर को मनाया जाता है

करौली जिले को वर्ष 2022 में एमएसएमई क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है 

★ राजस्थान औद्योगिक विकास नीति ➨1 जुलाई 2019

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰✰ प्रमुख पुरस्कार:- ✰✰

✰ साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार(राजस्थानी भाषा)2022:-

🔹लेखक- आशीष पुरोहित

🔹रचना- अैनांण

✰ साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार(राजस्थानी भाषा)2022:-

🔹लेखक- विश्वामित्र दिधीच

🔹रचना- माछल्या रा आसू

✰ साहित्य अकादमी पुरस्कार(राजस्थानी भाषा)2022:-

🔹लेखक- मिठेश निर्मोही

🔹रचना- मुगति

✰ राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार:-

🔹दुर्गाराम मुवाल व सुनिता गुलाटी

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थान के प्रमुख महोत्सव

क्र. स. -- महोत्सव -- स्थान -- तिथि

1. अन्तराष्ट्रीय मरू महोत्सव -- जैसलमेर -- जनवरी - फरवरी

2. अन्तर्राष्ट्रीय थार महोत्सव -- बाड़मेर -- फरवरी - मार्च

3. तीज महोत्सव(छोटी तीज) -- जयपुर -- श्रावण शुक्ल तृतीया

4. कजली/बड़ी/सातूडी तीज -- बूंदी -- भाद्र कृष्ण तृतीया

5. गणगौर महोत्सव -- जयपुर -- चैत्र शुक्ल तृतीया

6. कार्तिक महोत्सव -- पुष्कर, अजमेर -- कार्तिक पूर्णिमा

7. वेणेश्वर महोत्सव -- डुंगरपुर -- माघ पूर्णिमा

8. ऊंट महोत्सव -- बीकानेर -- जनवरी

9. हाथी महोत्सव -- जयपुर -- मार्च

10. पतंग महोत्सव -- जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर -- जनवरी

11. बैलून महोत्सव -- बाड़मेर -- वर्ष में चार बार

12. मेवाड़ महोत्सव -- उदयपुर -- अप्रैल

13. मारवाड़ -- जोधपुर -- अक्टुबर

14. शरद कालीन महोत्सव -- माउण्ट आबू -- नवम्बर

15. ग्रीष्म कालीन महोत्सव -- माउण्ट आबू -- मई

16. शेखावटी महोत्सव -- चुरू - सीकर - झुंझुनू -- फरवरी

17. ब्रज महोत्सव -- भरतपुर -- फरवरी

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ खेल क्षेत्र के पुरस्कार ✰ ✰ 

✰महाराणा प्रताप पुरस्कार

➥वर्ष 1982-83 से प्रारंभ

✰ गुरु वशिष्ठ पुरस्कार:

➥1985-86 से प्रारंभ

इन दोनों पुरस्कारों की राशि हाल ही में ₹01 लाख से बढ़ाकर ₹05-05 लाख कर दी है।

➨इससे पूर्व ओलंपिक तथा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेताओं की राशि में भी वृद्धि की थी।

🔸 3 : 2 : 1 करोड़ 

🔹 100 : 60 : 30 लाख

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰भारत की गतिशील भू जल संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट –2022 के अनुसार राजस्थान में- 

★ कुल ब्लॉक – 302

★ सुरक्षित ब्लॉक –38

★ अर्द्ध संकटग्रस्त ब्लॉक –20 

★ संकटग्रस्त ब्लॉक – 22

★ अत्यधिक दोहित ब्लॉक –219

★ लवणीय ब्लॉक – 3

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राज्य स्तरीय ड्रोन तकनीक :-

✰जोशीवास, जोबनेर (जयपुर) में किया गया सजीव प्रदर्शन 

➥2 वर्षों में 1500 ड्रोन कस्टम हायरिंग केंद्रों पर उपलब्ध कराए जायेंगे - कृषि मंत्री, लालचंद कटारिया

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰राजस्थान मेगा शिक्षक - अभिभावक बैठक

➥आयोजन : 21 जनवरी 2023

➥स्थान : सभी राजकीय विद्यालय

 इसमें कक्षा 3 से  8 में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों के अभिभावक को आमंत्रित किया गया है।

राजस्थान शिक्षक- अभिभावक दक्षता मंथन बैठक

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव बीकानेर 

✰कैमल फेस्टिवल : बीकानेर 

➥ 29वां संस्करण : जनवरी  2023 

➥मिस्टर बीकाणा: रविंद्र जोशी

➥मिस मरवण: कोमल सिद्ध

➥आयोजन : 13 से 15 जनवरी 2023

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ जोधपुर के बरकतुल्लाह ख़ां स्टेडियम में 32 साल बाद रणजी क्रिकेट मैच खेला गया

➥ यह मैच राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ।

✰हनुमानगढ़ में  ‘ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ’  कार्यक्रम का आयोजन ➨18 से 24 जनवरी, 2023 तक

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰अमेरिका में आयोजित 10वीं वार्षिक ग्लोबल वूमन फेस्टिवल 2022 में रूमा देवी को सम्मानित किया गया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

सौर विद्युत परियोजना 

लोकार्पण दिनांक : 03 जनवरी, 2023 

क्रियान्वयन : सतलुज जल विद्युत निगम व पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा। 

सौर विद्युत उत्पादन क्षमता : 1000 मेगावाट 

परियोजना के लाभ—

➥वर्ष 2030 तक भारत सरकार के 500 गीगावाट् नवीकरणीय लक्ष्य को प्राप्त करने में योगदान।

➥27,85,077 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी होने से जलवायु परिवर्तन में सुधार।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ आखेट निषिद्ध क्षेत्र ➨ 

➥वन्य जीव संरक्षण की दिशा में राजस्थान में आखेट निषिद्ध क्षेत्र का निर्धारण भी किया है। 

➥वन्य सुरक्षा 1972 की धारा 37 के अनुसार ऐसे क्षेत्रों को आखेट निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया है जिनमें रहने वाले वन्य प्राणियों की सुरक्षा और विकास किया जाये तथा इन जीवों का शिकार वर्जित है। राजस्थान में 26720 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में 33 आखेट निषिद्ध क्षेत्र है-

➨  जयपुर में दो  ( सन्थाल और महला) 

➨ जोधपुर में सात ( डोली, गुडा विश्नोई, जम्मेव वरजी, ढेचू, साथिन, लोहवाट और फीट कासनी )

➨ बीकानेर में पांच ( जोड़वीर, वैष्णे, मुकाम,  बज्जू और दी यात्रा)

➨ अजमेर में तीन  ( विलोरा, सोखलिया और गंगवाना )

➨ अलवर में दो ( जोहड़िया व बर्डोद )

➨ नागौर में दो ( रोतू और जरोदा)

➨ जैसलमेर में दो ( रामदेवरा व उज्जला )

➨ उदयपुर में एक (बाकदरा) 

➨ चित्तौड़गढ़ में एक (मैनाल)

➨ कोटा में एक (सौरसन)

➨ बूँदी में एक (कनक सागर)

➨ बाड़मेर में एक (धोरी मन्ना)

➨ पाली में एक (जवाई बाँध)

➨ चूरू में एक (सम्वतसर कोटसर) 

➨ जालौर में एक (सांचोर)

➨ टॉक में एक (रानीपुरा)

➨ सवाई माधोपुर में एक (कंवालजी)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ बेदला ट्रोजन्स ने जीता राजस्थान टूरिज्म पोलो कप

▪️राजस्थान टूरिज्म पोलो कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामबाग पोलो क्लब मैदान में बेदला ट्रोजन्स और रजनीगंधा अचीवर्स के बीच खेला गया।

▪️रोमांचक मुकाबले में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पदमनाभ सिंह की हैट्रिक की बदौलत बेदला- ट्रोजन्स ने रजनीगंधा अचीवर्स को 7-4 से मात दी।

▪️16 से 22 जनवरी तक चले इस टूर्नामेंट में 4 टीम- बेदला ट्रोजन्स पोलो, रजनीगंधा अचीवर्स, कृष्णा पोलो और सामोद पोलो ने हिस्सा लिया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰  सम ढाणी, जैसेलमेर से हेलीकॉप्टर जॉयराइड सेवा प्रारंभ :

➥राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) ने एवन कंपनी के साथ इसको शुरु किया है।

➥उद्देश्य : राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई मार्ग से पर्यटन सर्किट बनाना।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

◆स्ट्रेस फ्री पार्क : कोटा 

◆गौरव बेटी अभियान : भरतपुर

◆हाफ गिलास वाटर अभियान: भीलवाड़ा

◆मेडी टूरिज्म वेलनेस सेन्टर : खमनौर, राजसमंद

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ चित्तौड़गढ़ जिले में पन्नाधाय के पैतृक स्थल पांडोली में पन्नाधाय का पैनोरमा बनेगा। इसके लिए 4 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं। 

 ✰ बालिकाओं एवं महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए राजस्थान सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अशोक चांदना को वूमेन इकोनामिक फोरम (WEF) की ओर से 'लीडर ऑफ डिकेड' अवॉर्ड दिया गया।

✰ राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मरहूम मोहम्मद जमाल आरिफ द्वारा लिखित पुस्तक 'इबारत ए महफिल' का विमोचन किया।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ राजस्थानी भाषा की नवीनतम लिखित पुस्तकें एवं उनके लेखक 

(राजस्थान हाई कोर्ट की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण)

पचरंग चोला पहर सखी री (डॉ. माधव हाड़ा)

◆ हम यहां  थे (मधु काकनिया)

◆ ऐसे बनते हैं RAS टॉपर (डॉक्टर भागचंद बधाल)

◆ घर से वन तक (डॉक्टर दीप नारायण पाण्डेय)

◆ कला मन (डॉक्टर राजेश कुमार व्यास)

◆ मछल्या रा आंसू (विश्वामित्र दाधीच)

◆ मुगती  (मिठेस निर्मोही)

◆ राजस्थान लोकाभिव्यक्ति के आयाम (पन्नाराम मेघवाल)

◆ राजस्थान में टिड्डी नियंत्रण (लालचंद कटारिया)

◆ संस्कृति री सनातन दीठ (भंवर सिंह सामौर)

◆ राजस्थानी साहित्य री सौरभ (डॉ. गजेंद्र सिंह शेखावत)

◆ परनिंदा सम रस कहूं नाहीं (आत्माराम भाटी)

◆ उमादे (फतहसिंह भाटी)

◆ "इंजन की सिटी में म्हारो मन डोले" लोक गीत के लेखक (डॉ. इकराम राजस्थानी)

◆ द रन अवे प्रिंसेज ऑफ़ इंनचौनटेड" (मनिश्वनी अग्रवाल)

◆ कुवौ (मीनाक्षी बोराणा)

◆bहेली र माय  (संजय पुरोहित)

◆ संघर्ष से शिखर तक (जनार्दन सिंह गहलौत)

◆ मोती चुग्गो (G.S राठौड़)

◆ एनाण (आशीष)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

◆◆◆भारत के महत्वपूर्ण प्रमुख दर्रे ◆◆◆

✰ काराकोरम दर्रा - जम्मू कश्मीर

✰ जोजिला दर्रा - जम्मू कश्मीर

✰ पीरपंजाल दर्रा - जम्मू कश्मीर

✰ बनिहाल दर्रा - जम्मू कश्मीर

✰ बुर्जिल दर्रा - जम्मू कश्मीर

✰ शिपकीला दर्रा - हिमाचल प्रदेश

✰ रोहतांग दर्रा - हिमाचल प्रदेश

✰ बड़ालाचा दर्रा - हिमाचल प्रदेश

✰ लिपुलेख दर्रा - उत्तराखंड

✰ माना दर्रा - उत्तराखंड

✰ नीति दर्रा - उत्तराखंड

✰ नाथूला दर्रा - सिक्किम

✰ जैलेप्लो दर्रा - सिक्किम

✰ बोम्डिला दर्रा - अरुणाचल प्रदेश

✰ यांग्याप दर्रा - अरुणाचल प्रदेश

✰ दिफू दर्रा - अरुणाचल प्रदेश

✰ तुजु दर्रा - मणिपुर

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

हिमालय के कुछ ऊँचे शिखर

✰ कंचनजंगा  ➨ 8,598

✰ नंगा पर्वत   ➨8,126

✰ नंदादेवी   ➨ 7,817

✰ कामेत   ➨ 7,756

✰ नामचा बरवा  ➨ 7,756

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

राष्ट्रीय युवा दिवस- 12 जनवरी

     (स्वामी विवेकानन्द की जयंति) 

🔹थीम 2023 : विकसित युवा,विकसित भारत

मनाने की घोषणा - 1984

प्रथम आयोजन - 1985

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त

➥राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 - हुबली

       (कर्नाटक)

➥राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 2023- जंबूरी (पाली)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान 

 केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। 

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰  हेमिस नेशनल पार्क : यह एक उच्च ऊंचाई वाला राष्ट्रीय उद्यान है, जो लद्दाख के भारतीय केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है।🔔

➥यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।

➥यह अपने हिम तेंदुओं के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

★ ◆◆पद्मश्री पुरस्कार 2023◆◆

✓ राजस्थान को 03 पद्म श्री पुरस्कार मिले

1. अहमद हुसैन और मुहम्मद हुसैन को संयुक्त रूप से (भजन & ग़ज़ल गायक)

2. लक्ष्मण सिंह (सामाजिक कार्य)

3. मूलचंद लोढ़ा (सामाजिक कार्य)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना ✰ 

• उद्देश्य- इसमें मिड-डे-मील योजनान्तर्गत राजकीय विद्यालयों, मदरसों एवं विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों के कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं पाउडर मिल्क से  तैयार दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

• किस दिन- मंगलवार एवं शुक्रवार 

• योजना पर व्यय - ₹ 476.44 करोड़

• कक्षा 1-5➨ 15 ग्राम पाउडर मिल्क से तैयार 150 मि.ली. दूध

• कक्षा 6-8➨ 20 ग्राम पाउडर मिल्क से तैयार 200 मि.ली. दूध

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰  विश्व प्रतिभा रिपोर्ट,2022 :- 

➥इस रिपोर्ट में पहला स्थान स्विटजरलैंड को प्राप्त हुआ है। इसके बाद  स्वीडन, आइसलैंड, नॉर्वे और डेनमार्क को क्रमशः 2nd, 3rd, 4th और 5th स्थान प्राप्त हुआ है।

➥भारत को 52वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विश्व प्रतिभा रिपोर्ट से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य 

➥ यह 2013 से प्रत्येक वर्ष लुसाने, स्विट्जरलैंड में स्थित प्रबंधन विकास संस्थान द्वारा प्रकाशित की जाती है।

इस वर्ष की रिपोर्ट में 64 देशों को 3 मुख्य कारकों में मापा गया है: 

1. निवेश और विकास। 

2. आकर्षण अर्थात किस हद तक एक अर्थव्यवस्था विदेशी निवेशकों को आकर्षित करती है और स्थानीय प्रतिभा को बनाए रखती है।

3. तत्परता अर्थात देश के प्रतिभा पूल में उपलब्ध कौशल और दक्षताओं की गुणवत्ता और अर्थव्यवस्था की तैयारी का स्तर।

︗︗︗︗︗︗Important ︗︗︗︗︗︗︗

अमृत उद्यान : बदल गया राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम, 

‘अमृत महोत्सव’ की थीम पर नया नाम हैं।

• अमृत उद्यान, नई दिल्ली

➥राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदलकर "अमृत उद्यान" कर दिया गया है। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ की थीम पर इस गार्डन का नाम बदला गया है। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू जी रविवार (29 जनवरी 2023) को इस उद्यान का उद्घाटन करेंगीं l

︗︗︗︗︗︗︗Important︗︗︗︗︗︗

✰ भारत ने जीता पहला विमेंस (महिला) अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप

▪️भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट T-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। 

▪️BCCI ने विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए 5 करोड़ के इनाम की घोषणा की।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

जयपुर ➨जयगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर के गुलाबी शहर में 'चील का तेला' पहाड़ियों के शीर्ष पर स्थित एक बहुत ही भव्य संरचना है। इस खूबसूरत इमारत को सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 1727 में आमेर किले की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। यह किला चट्टान के शीर्ष पर बँधा हुआ हरे भरे और विशाल जंगों से घिरी एक महलनुमा संरचना है।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ (29वें ) मथुरादास माथुर अवार्ड 2022

➥सीनियर वर्ग- अनिकेत चौधरी  (जयपुर ,बाएँ हाथ के तेज गेंदबाज )

➥जूनियर वर्ग- अनिरुद्ध सिंह (उदयपुर, दाएँ हाथ के बल्लेबाज व ऑफ स्पिनर)

➥सब जूनियर वर्ग- रोहन राजभर  (जयपुर, दाएँ हाथ के बल्लेबाज)

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰'पद्म पुरस्कार 2022 ➨ 

➥128 व्यक्तियों को प्रदान किया गया जिसमें राजस्थान के पांच व्यक्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

1. पद्म भूषण - देवेन्द्र झाझरिया (चुरू) खेल क्षेत्र 

2. पदम भूषण - राजीव महर्षि (जयपुर) सिविल सेवा क्षेत्र

3. पदम श्री - अवनि लेखरा (जयपुर) खेल क्षेत्र

4. पद्म श्री - रामदयाल शर्मा (भरतपुर) कला क्षेत्र

5. पद्म श्री - चन्द्रप्रकाश द्विवेदी (सिरोही) कला क्षेत्र

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ 36वें राष्ट्रीय खेल : राजस्थान विशेष

➥आयोजन ➨ 29 Sep.से 12 Oct.तक

➥स्थान ➨: गुजरात के 6 शहरों में 

➥राजस्थान के कुल 254 खिलाड़ी शामिल हुए।

➥राजस्थान से ध्वजवाहक ➨रजत चौहान 

➥राजस्थान को 03 स्वर्ण🥇, 03 रजत🥈सहित कुल 30 पदक प्राप्त हुए।

➥राज्य से प्रमुख खिलाड़ी ➨

✰ राजस्थान के लिए 1st मेडल हैमर थ्रोअर नितेश पुनिया ने रजत पदक के रूप में जीता।

✰ बीकानेर की साइकिलिस्ट कविता सिहाग ने स्वर्ण पदक (Gold) जीता

✰ किरण बालियान (राज.पुलिस में सब इंस्पेक्टर) शॉटपुट में 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक (Gold) जीता।

Note: किरण बालियान मेरठ, UP से हैं।

✰ विवान कपूर ने शॉटगन में स्वर्ण (GOLD) पदक जीता।

✰ मुकेश चौधरी ने वुशू प्रतियोगिता के 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक (Gold) जीता। (CET Graduation 2023)

✰ यमनदीप शर्मा ने एथलेटिक्स की डिकेथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता। 

✰ करण सिंह ने तलवारबाज़ी में रजत पदक जीता।

✰ 10 मीटर राइफल मिक्स शूटिंग में दिव्यांश सिंह पंवार और निशा कंवर ने कांस्य पदक जीता है।

✰ महिला कुश्ती के 68 kg में राजस्थान की मोनिका ने कांस्य पदक जीता।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना :- 

प्रारम्भ - 1 मई 2021

नोडल विभाग - चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग।

योजनार्न्तगत पात्र परिवार दो प्रकार की श्रेणियों में विभक्त किया गया है-

1. निःशुल्क लाभ प्राप्त करने वाली श्रेणीः- राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ऐसी श्रेणी के पात्र परिवारों के प्रीमियम का 100 प्रतिशत भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। वर्तमान में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अर्न्तगत पात्र परिवार, सामाजिक आर्थिक जनगणना (एसईसीसी) 2011 के पात्र परिवार, राज्य के सरकारी विभागों/बोर्ड/निगम/सरकारी कम्पनी में कार्यरत संविदा कार्मिक, लघु सीमांत कृषक एवं गत वर्ष कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवार निःशुल्क श्रेणी में सम्मिलित है।

2. रू 850/-प्रति परिवार प्रति वर्ष का भुगतान कर लाभ प्राप्त करने वाली श्रेणीः- राज्य के वें परिवार जो निःशुल्क पात्र परिवारों की श्रेणी में नही आते एवं सरकारी कर्मचारी/पेंशनर नही है तथा मेडिकल अटेंडेंस रूल्स के तहत् लाभ नहीं ले रहे है वें निर्धारित प्रीमियम का 50 प्रतिशत अर्थात् रू 850 प्रति परिवार प्रति वर्ष का भुगतान कर योजना का लाभ ले सकते है। प्रीमियम का शेष 50 प्रतिशत भाग सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

➥इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए जन आधार नंबर या जन आधार पंजीयन रसीद होना अनिवार्य है। यदि आपके पास जन आधार कार्ड नहीं है तो आपको इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम जन आधार नामांकन करवाना होगा।

➥योजनांतर्गत प्रति परिवार 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध करवाया जा रहा हैं, और वर्तमान में बीमित परिवारों को 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध करवाने हेतु मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई।

➥इन राशियों का सम्पूर्ण वहन राज्य सरकार करती हैं।

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना ➨

➥ प्रारंभ - 17 जुलाई 2021 (योजना बिलिंग माह मई 2021 से लागू)

➥ नोडल विभाग - ऊर्जा विभाग।

◼️ मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना में प्रदेश के सामान्य श्रेणी - ग्रामीण के मीटर्ड एवम् फ्लैट रेट श्रेणी कृषि उपभोक्ता लाभार्थी हैं।

◼️ कृषकों को टैरिफ अनुदान के साथ - साथ अतिरिक्त अनुदान प्रतिमाह 1000 रू तक व अधिकतम 12000 रू प्रतिवर्ष विद्युत बिलों में समायोजन के द्वारा दिया जा रहा हैं। {REET 2023}

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना

➥प्रारम्भ - 7 अप्रैल 2013

✰सम्पूर्ण योजना को तीन चरणों में लागू किया गया...👇🏼

◼️ प्रथम चरण - 7 अप्रैल 2013 को मेडिकल कॉलेज से संबधित चिकित्सालय, जिला/उपजिला/ सेटेलाइट चिकित्सालयों में। 

◼️ द्वितीय चरण - 1 जुलाई 2013 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से।

◼️ तृतीय चरण - 15 अगस्त 2013 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से।

✰उद्देश्य - राजकीय अस्पतालों में आने वाले रोगियों को मुक्त में आवश्यक जांच सेवाएं उपलब्ध करवाना।

✰ ई- उपकरण और ई- औषधि पोर्टल पर   योजना की मॉनिटरिंग एवम् डाटा सरंक्षण का कार्य किया जाता हैं।

◆◆◆◆︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗◆◆◆◆

✰ राजस्थान स्मार्ट सिटी योजना :- 6 जिले बजट 2022-23

➥जोधपुर, बीकानेर,अलवर,भरतपुर,भीलवाड़ा,चित्तौड़गढ़,

✰ केंद्रीय स्मार्ट सिटी योजना ( June 2015 से start ) में राजस्थान के 4 जिले शामिल है

  K              A            J          U

कोटा       अजमेर     जयपुर   उदयपुर

केंद्रीय स्मार्ट सिटी योजना ➨ Top 2nd... Udaipur district

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

 Important Current Affairs Raj HighCourt

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

✰ देश की पहली सेमी हाई वंदे भारत ट्रेन राज्य के कोनसे शहरों से निकलेगी?➨ जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर

✰  करौली जिले की किस युवा चित्रकार को नई दिल्ली में पोटेंट आर्टिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया?➨ ऋषिका

✰ वर्षों से बंद पड़ी पेलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन को 8 अक्टूबर,2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया?➨ जयपुर के गाँधीनगर रेलवे स्टेशन से

✰ मुहणोत नैणसी अवार्ड, 2022 से किसे सम्मानित किया गया? ➨ नंदकिशोर सारस्वत

✰ केन्द्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 में राजस्थानी भाषा के लिए बीकानेर के किस वरिष्ठ साहित्यकार को उनकी चर्चित नाटक कृति 'अलेखूं अंबा के लिए पुरस्कृत किया गया है? ➨ कमल रंगा

✰ गुजराती लेखक बिंदु भट्ट के उपन्यास 'अखेपातट का राजस्थानी में अनुवाद 'अखूट तासलो रचना के लिए बीकानेर के किस व्यक्ति को साहित्य अकादमी का अनुवाद पुरस्कार 2022 मिला है?➨  मदन मोहन

✰ नवम्बर, 2022 में राजस्थान के कितने कलाकारों को शिल्प गुरु पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?➨  5 (विनोद कुमार जांगिड़ 2017, मोहन लाल सोनी - 2017 - गोपाल प्रसाद शर्मा 2018, मोहन लाल शर्मा 2019 आशा मेघवाल 2019)

✰ राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में किस ग्राम पंचायत को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है?➨  रामनगर (बूंदी)

✰ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किस स्थान पर किया? ➨ गोवर्धन सागर उदयपुर

✰ सेफ्टी अगेन्स्ट वॉयलेन्स एण्ड एक्सप्लोटेशन (सेव) नवाचार का शुभारंभ यूनिसेफ के सहयोग से किस जिले में किया?➨ अलवर

✰ उद्योग मंत्री शकुंतला टावत ने दिसंबर 2022 में चार '56 भोग उत्सव 2022 का शुभारंभ कहाँ किया? ➨ जलमहल (जयपुर)

✰ राष्ट्रीय पोषण माह (सितम्बर माह) 2022 की थीम क्या रखी गई थी?➨  कुपोषण मुक्त राजस्थान

✰ समाई माता क्षेत्र किस जिले में है जिसे इको टूरिज्म के बड़े केन्द्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है?➨ बांसवाड़ा

✰ दुबई में सम्पन्न 10वें ओलम्पियाड कल्चरल एंड परफॉर्मिंग आर्ट में जयपुर की 12 वर्षीय किस कत्थक नृत्यांगना ने स्वर्ण पदक जीता?➨  तनिष्का श्री वास्तव 

✰ प्रदेश में बच्चों के लिए अनुकूल राजस्थान बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत बाल मित्र थाने की शुरुआत राज्य में कहाँ से की गई थी? ➨ पीपलखूंट और परसोला (प्रतापगढ़)

✰ राजस्थान के किस रेलवे स्टेशन को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया जायेगा ? ➨ नागोर रेलवे स्टेशन

✰ आदर्श ग्राम सम्मान पुरस्कार पाने वाला राज्य का पहला गाँव कोनसा है ? ➨ धनोरा (धोलपुर)

✰ बंसियाल क्षेत्र किस जिले में स्थित है जहाँ राज्य सरकार लेपर्ड सफारी की तैयारी कर ली है? - ➨ झुंझुंनूँ

✰राज्य के किस उस्ता कलाकार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है? ➨ शौकत उस्ता

✰ शहीद केसरी सिंह बारहठ की कोनसी जयंति के अवसर पर शाहपुरा (भीलवाड़ा) में शहीद मेले का आयोजन 21 नवम्बर, 2022 को किया गया?➨  150वीं

✰ साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022 का राजस्थानी भाषा अनुवाद पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? ➨ बीकानेर के संजय पुरोहित को

✰ जयपुर के किस निर्माता निदेशक को चोथे दादा साहब फाल्के आईकॉन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है? ➨ के.सी. बोकाडिया

✰ प्रदेश की पहली जनजाति बालक-बालिका हॉकी एकेडमी कहाँ स्थित है? ➨ उदयपुर

✰ राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का सर्वोच्च फेलोशिप सम्मान-2022 से किसे सम्मानित किया गया है? ➨ ईला अरुण

✰ 18 नवम्बर, 2022 को जयपुर शहर का कोनसा स्थापना दिवस मनाया गया?➨  295

✰ डॉ. वसंती लाल बाबेल का अणुव्रत गौरव सम्मान 2022' से सम्मानित किया गया इनका सम्बंध राज्य के किस जिले से है? ➨ प्रतापगढ़

✰ बेंगलुरू यूनिवर्सिटी के बाद ट्रांसजेंडर को प्रवेश देने वाली देश की दूसरी यूनिवर्सिटी कोनसी है?➨  जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी, जोधपुर

✰ RSCERT वर्तमान निदेशक कोन है? ➨ श्रीमती कविता पाठक

✰ अमृता देवी विश्नोई गोटव रत्न पुरस्कार 2022 किसे प्रदान किया गया है?➨  बृजेन्द्र सिंह शेखावत

✰ जनगणना 2011 में राजस्थान में शिशु लिंगानुपात 888 था, वर्ष 2021-22 में शिशु लिंगानुपात बढकर कितना हो गया है? ➨ -947

✰ राजस्थान जल क्षेत्र पुनसंरचना परियोजना के तहत किन तीन सिंचाई परियोजनाओं के लिए 101.12 करोड़ रुपये का वित्तिय प्रावधान किया? ➨ डूंगरपुर के सोम नदी पर वनवासा ग्राम सिंचाई परियोजना

डूंगरपुर में सोम नदी पर भवाना ग्राम सिंचाई परियोजना 

प्रतापगढ में करमोही नदी पर होलिया ग्राम सिंचाई परियोजना

✰ उदयपुर का देवगाँव, बांसवाड़ा का घटियाला, उदयपुर का खोटी महुटी किस खनिज के भंडार के कारण चर्चा में है? ➨ सोना

✰ अडानी ग्रुप के सहयोग से राज्य के किस जिले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा ? ➨ उदयपुर

✰ राजस्थान में विदेशी पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण रही पेलेस ऑन व्हील्स रेलगाड़ी वापस कब शुरू की जाएगी? ➨ 12 अक्टूबर, 2022 से

✰ हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी सेवा पुरस्कार किसे प्रदान किया गया? ➨ डॉ. गुंजन गर्ग व डॉ. गोपाल कावा

✰ राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (राजीविका) का स्टेट ब्राण्ड एम्बेसडर किसे बनाया गया ? ➨ रुमा देवी

✰ राजस्थान के विवादित टाइगर टी-24 की मौत कहाँ हुई जो "उस्ताद के नाम से मशहूर था? ➨ सज्जनगढ़ स्थित वायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर

✰ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सितम्बर, 2022 में राजस्थान के किस जिले की यात्रा पर रही? - ➨ अजमेर

✰ राजस्थान चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीवी मुक्त राजस्थान के लिए किस अभियान की शुरूआत की जाएगी ? ➨  म्हारे गांव, टीवी ना पसारे पांव अभियान

✰ राजस्थान का प्रथम मेमू ट्रेन कोच मेंटिनेंस डिपो कहाँ बनाया जाएगा? ➨ भट्टो की गली, रेलवे स्टेशन, जयपुर

✰ कड़ा द्वारा राजस्थान का पहला हस्तशिल्प बाजार किस जिले में शुरू जायेगा? ➨ अलवर

✰ राजीव गांधी ग्रामीण/ओलम्पिक खेलों के थीम सांग के लेखक कौन है? ➨ मित्रोदय गांधी (सहायक मोहम्मद इकटराम)

✰ सूफी संत हजरत दीवाना शाह का 79 वां उसे कहाँ प्रारम्भ हुआ है?➨  कपासन, चित्तोड़गढ़

✰ काले हिरण का स्मारक बनाए जाने के कारण कांकणी गांव चर्चा में है यह किस जिले मे हे? ➨ जोधपुर

✰ विश्व के प्रमुख 10 धार्मिक स्थलों में राजस्थान का कोनसा मंदिर शामिल है?➥ ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर

✰ जोधपुर के खेजड़ली गाँव में लगने वाले विश्व के एकमात्र वृक्ष मेले का आयोजन कब किया गया? ➨ 5 सितम्बर 2022 (भाद्रपद शुक्ल दशमी)

✰ हाल ही में राजस्थान का सबसे ऊंचा (182 फीट) झरना माना गया है? ➨ भीलवेटी जलप्रपात (पाली जिले के अरावली क्षेत्र के काली घाटी में स्थित)

✰ हरिदेव जोशी पत्रकारिता व जनसंचार विश्वविद्यालय, जयपुर के नए कुलपति किसे नियुक्त किया गया है? ➨  प्रो. सुधी राजीव

✰ राजस्थान किस पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को राजीव गांधी लाईफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड देने की घोषणा हुई?➨  गगन खोड़ा

✰ राजस्थान के किन-किन अधिकारियों को राष्ट्रपति के द्वारा नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किया गया? ➨ जितेन्द्र कुमार सोनी व जगदीश प्रसाद रावत

✰ टागेश्वटी तेल कुए से भूगर्भिक ऊष्मा विजली बनाई जाएगी यह राजस्थान के किस जिले में है? ➨ बाड़मेर (2.4mw विजली उत्पादन )

✰ केशवबाड़ी योजना का संबंध है?➨  आदिवासियों को भूमि विकास व जीविकोपार्जन के साधन उपलब्ध कराने हेतु

✰ जयपुर पुलिस के नए प्रतीक चिह्न (logo) का अनावरण किसके द्वारा किया गया? ➨  एम एल लाठर

✰ उत्तरी-पश्चिम रेलवे जोन का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट कहाँ खुलेगा?➨  बाड़मेर रेलवे स्टेशन

✰ राज्य तितली घोषित करने वाला राजस्थान देश का कोनसा राज्य होगा? ➨ आठवां (राज्य तितली का दर्जा पायनियर वाइट तितली को मिल सकता)

✰ राजस्थान की प्रसिद्ध खिलाड़ी गीता लोहार का सम्बंध किस जिले से है? ➨ राजसमंद

✰ मिस राजस्थान 2022 का खिताब किसने जीता?➨  तरुशी रॉय

✰ यूएसए में होने वाले पोलो वर्ल्ड कप 2022 में राजस्थान में किन खिलाड़ीयों को भारतीय टीम में शामिल किया गया है? ➨ रामशीर अली व हूर अली

✰ रोहट (पाली) में आयोजित हुई 18वीं राष्ट्रीय भारत स्काउट गाइड जंबूटी का डिजाइन किसने तैयार किया?➨  सुंदर टाठोड़

✰ दुबई सरकार की ओर से जोधपुर की किस खिलाड़ी को आयरन अवार्ड मिला है? ➨ पूजा विश्रोई (8 साल की उम्र में 6 पैक एब्स वाली सबसे कम उम्र की बालिका)

✰ राजस्थान में तीसरे सेनिक स्कूल खोलने की मंजूटी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किस जिले में दे दी है? ➨ अलवर (हल्दीना)

✰ 23वीं नेशनल शतरंज चैम्पियनशिप में किन खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता है? ➨ रजत गुप्ता (हनुमानगढ़) व सुमन भाम्भू (नागौर)।

✰ पद्मश्री से सम्मानित चन्द्रप्रकाश द्विवेदी का जन्म राजस्थान के किस जिले में हुआ? ➨ सिरोही

✰ काराकोरम रेंज की कांगयात्से-2 चोटी पर तिरंगा फहराने वाले अशोक चौधरी का संबंध किस जिले से है?➨  जयपुर

✰ श्री बी. बी. लाल का हाल ही में निधन हो गया उन्होंने राजस्थान की किस सभ्यता का उत्खनन किया था? ➨ कालीबंगा

✰ भविष्य की उड़ान कार्यक्रम किस जिले में शुरू किया गया ? ➨ सवाई माधोपुर

✰ प्रधानमंत्री कुसुम योजना की तरह राज्य में किस योजना के तहत् किसानों को सोलर पम्प उपलब्ध करवाये जायेंगे ?➨  सोट कृषि आजीविका योजना (सकाय योजना)

✰ बरसात के पानी को एकत्र कर सिंचाई में काम लेने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कोनसी योजना की शुरुआत की?➨  तलाई योजना

✰ राजस्थान की पहली किसान रेल कहाँ से कहाँ चली?➨ अलवर से असम

✰ जालोर जिले के किस स्थान पर मयूर संरक्षण केन्द्र बनाया गया है? ➨ चितलवाना (देवड़ा)

✰ राजस्थान का पहला जैविक गाँव कोनसा है?➨  घाटी (उदयपुर)

✰ राजस्थान का पहला सौर ऊर्जा सुविधा युक्त न्यायालय भवन कहाँ स्थापित किया गया है➨ चितौड़गढ़

✰ राजस्थान में कचटा दो, पोधे लो अभियान किसने चलाया ? ➨ विष्णु लांवा

✰ चेतन्यराज सिंह का किस रियासत के 44वें महारावल के रूप

में राजतिलक हुआ है? ➨ जेसलमेर

✰ जयपुर पुलिस के नए प्रतीक चिह्न (logo) का अनावरण किसके द्वारा किया गया? ➨  एम एल लाठर

✰ उत्तरी-पश्चिम रेलवे जोन का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट कहाँ खुलेगा?➨  बाड़मेर रेलवे स्टेशन

✰ राज्य तितली घोषित करने वाला राजस्थान देश का कोनसा राज्य होगा?➨ आठवां (राज्य तितली का दर्जा पायनियर वाइट तितली को मिल सकता)

✰  कोटा में मदर टेरेसा के नाम से प्रसिद्ध किस समाज सेविका का हाल ही में निधन हो गया?- ➨ प्रसन्ना भण्डारी

✰ भारत और फ्रांस के बीच युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट- 21 कहाँ आयोजित किया गया? ➨ जोधपुर

✰ राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने संघर्ष से शिखर तक पुस्तक का विमोचन किया यह किसके द्वाटरा लिखित है?➨  जनार्दन गहलोत

︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗︗

➥ देश हितैषिणी सभा

      स्थापना - 1877 (उदयपुर)

      संथापक - महाराणा सज्जनसिंह

➥वॉल्टर कृत राजपूत हितकारिणी सभा

      स्थापना - 1889 (अजमेर)

      संथापक - वाल्टर

➥ सर्वहितकारिणी सभा

      स्थापना - 1907 (बीकानेर)

      संथापक - कन्हैयालाल और स्वामी गोपालदास

➥नागरी प्रचारिणी सभा

      स्थापना - 1934 (धौलपुर)

      संथापक - ज्वालाप्रसाद जिज्ञासु

➥विद्या प्रचारिणी सभा

      स्थापना - चित्तौड़गढ़

      संथापक - हरिभाई किंकर और विजयसिंह पथिक

➥हिंदी साहित्य समिति

      स्थापना - 1912 (भरतपुर)

      संथापक - महंत जगन्नाथ दास

➥मारवाड़ सेवा संघ

      स्थापना - 1920 (जोधपुर)

      संथापक - जयनारायण व्यास


➥राजस्थान सेवा संघ

      स्थापना - 1919 (वर्धा)

      संथापक - अर्जुनलाल सेठी, विजयसिंह पथिक

                      केसरीसिंह बारहठ, रामनारायण चौधरी

                ★ 1920 में अजमेर स्थानांतरित

➥वी